लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने म्यांमा की सरकारी रत्न कंपनी पर प्रतिबंध लगाया

By भाषा | Updated: April 8, 2021 23:40 IST

Open in App

वाशिंगटन, आठ अप्रैल अमेरिका ने बृहस्पतिवार को म्यांमा में सरकारी स्वामित्व वाली रत्न व्यापार कंपनी पर प्रतिबंध लगा दिया। इससे सैन्य शासन जुंटा पर राजस्व में कमी के संदर्भ में दबाव बढ़ेगा।

इसके जरिये अमेरिका ने सैन्य शासन को साफ संकेत दिया है कि वह हिंसा रोके और देश में लगायी गयी आपात स्थिति को समाप्त करे।

म्यांमा की सैन्य सरकार के लिये रत्न मुख्य आर्थिक संसाधन है। वहां की सरकार देश में लोकतंत्र के समर्थन में हो रहे विरोध प्रदर्शन को हिंसक रूप से दबा रही है।

म्यांमा के सैन्य शासन पर शिकंजा कसने के लिये अमेरिका के बाइडेन प्रशासन का यह ताजा कदम है। वहां की सैन्य प्रशासन ने एक फरवरी को सत्ता पर रकब्जा कर लिया और तख्तापलट के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने वाले लोगों पर कार्रवाई में सैकड़ों लोग मारे गए हैं।

अमेरिका के विदेश मंत्री टोनी ब्लिन्केन ने एक बयान में कहा, ‘‘लक्षित प्रतिबंध के जरिये हम वहां के सैन्य प्रशासन को यह स्पष्ट संदेश दे रहे हैं कि अमेरिका राजस्व प्रवाह पर तबतक दबाव बढ़ाता रहेगा, जबक हिंसा रोकी नहीं जाती, अनुचित तरीके से हिरासत में रखे गये लोगों को छोड़ा नहीं जाता, मार्शल कानून और देशव्यापी आपात स्थिति को हटाया नही जाता, दूरसंचार पर बंदियां समाप्त नहीं की जाती है और लोकतंत्र बहाल नहीं किया जाता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट