लाइव न्यूज़ :

UPI Limit: UPI ट्रांजेक्शन के जरिए एक दिन में कितनी बार कर सकते हैं पेमेंट? जान लीजिए नियम

By अंजली चौहान | Updated: November 22, 2023 14:31 IST

यहां Google Pay, PhonePe, Amazon Pay और Paytm सहित लोकप्रिय ऐप्स पर UPI लेनदेन की सीमा दी गई है।

Open in App

UPI Limit: वर्तमान समय में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का जमाना है। यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) अब भारत में पहले से कहीं अधिक लोकप्रिय है। एनसीपीआई और बैंकों के लगातार दबाव के कारण, पूरे भारत में यूपीआई को अपनाने से व्यापारियों और ग्राहकों के लिए बिना नकदी के छोटे से छोटे भुगतान करना भी आसान हो गया है।

गूगलपे, पेटीएम, फोनपे, अमेजन पे और अन्य जैसे लोकप्रिय UPI ऐप्स के आसान यूजर इंटरफेस ने भी भारत में UPI पर निर्भरता बढ़ाने में मदद की है। हालाँकि लोग पूरे दिन UPI का उपयोग करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि UPI के माध्यम से आप एक दिन में कितनी राशि का लेनदेन कर सकते हैं, इसकी एक सीमा है? कई लोगों को ये नहीं पता कि प्रतिदिन इसकी पेमेंट लिमिट क्या है तो आइए बताते हैं आपको...

सामान्य यूपीआई के लिए लेनदेन की सीमा प्रतिदिन 1 लाख रुपये तक है। ध्यान देने वाली बात यह है कि कोई भी बैंक 24 घंटे के भीतर 1 लाख रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान की अनुमति नहीं देता है। इसके अलावा आप एक दिन में यूपीआई के जरिए कितनी रकम ट्रांसफर कर सकते हैं यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप किस ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

- गूगल पे: गूगल पे या GPay उपयोगकर्ता एक दिन में UPI के माध्यम से 1 लाख रुपये से अधिक नहीं भेज सकते हैं। इसके अलावा, ऐप उपयोगकर्ताओं को एक दिन में 10 से अधिक लेनदेन करने की भी अनुमति नहीं देता है। इसका मतलब है कि आप या तो 1 लाख रुपये का एक लेनदेन या विभिन्न राशियों के 10 लेनदेन तक कर सकते हैं।

- पेटीएम: एनपीसीआई के मुताबिक, पेटीएम एक दिन में केवल 1 लाख रुपये तक के भुगतान की अनुमति देता है। इसके अलावा, जब यूपीआई भुगतान की बात आती है तो पेटीएम पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

- अमेजन पे: अमेजन पे UPI के जरिए 1 लाख रुपये तक का भुगतान करने की अनुमति देता है। ऐप एक दिन में 20 लेनदेन की अनुमति देता है और नए उपयोगकर्ता पहले 24 घंटों में केवल 5,000 रुपये तक का लेनदेन कर सकते हैं।

- फोन पे: फोन पे पर लेनदेन की सीमा लगभग गूगल पे के समान ही है, जिसमें एक दिन के लिए 1 लाख रुपये की भुगतान सीमा है, लेकिन ऐप में एक दिन में 10 लेनदेन की सीमा नहीं है। इसमें कोई घंटे की सीमा भी नहीं है। 

टॅग्स :UPIऑनलाइनमनी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित