लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ में भिलाई इस्पात संयंत्र की चूना पत्थर खदानों का दौरा किया

By भाषा | Updated: October 20, 2021 21:43 IST

Open in App

दुर्ग, 20 अक्टूबर केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने बुधवार को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नंदिनी क्षेत्र में भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) की चूना पत्थर खदानों का दौरा किया और उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

संयंत्र द्वारा जारी बयान में कहा गया कि दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) और इसकी प्रमुख इकाई बीएसपी द्वारा नंदिनी खानों को विकसित करने के लिए किए जा रहे विभिन्न उपायों और पहलों से अवगत कराया गया।

उन्होंने इस दौरान खनन जारी रखने और वहां उत्पादन बढ़ाने के लिए अधिकारियों को इससे संबंधित आवश्यक निर्देश भी दिए।

इस बीच, केंद्रीय मंत्री ने क्षेत्र में एक काले पत्थर की खदान से प्राप्त चूना पत्थर से लदे एक डंपर ट्रक को भी औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाई, जो दो दशकों से अप्रयुक्त पड़ा हुआ था।

उल्लेखनीय है कि नंदिनी खदान में एक काले पत्थर की खदान लगभग 20 वर्षों से जलमग्न और अप्रयुक्त पड़ी थी जबकि कुछ शेष क्षेत्रों में खनन चल रहा था। सेल-बीएसपी प्रबंधन ने हाल ही में जलमग्न खदान से खनन को पुनर्जीवित करने की शुरुआत की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की पारी

पूजा पाठक्या है Naad Rush?, देशभर में पहचान बनाने की उम्मीद?, भजन से युवाओं को जोड़ना?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

क्रिकेटविनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, तेंदुलकर समर्थन जुटाने वाले WhatsApp ग्रुप से जुड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट