लाइव न्यूज़ :

यूको बैंक का मार्च तिमाही का शुद्ध लाभ पांच गुना होकर 80 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: May 27, 2021 18:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मई सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में पांच गुना होकर 80 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कोलकाता मुख्यालय वाले बैंक ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 16.78 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

पूरे वित्त वर्ष 2020-21 में बैंक ने 167.04 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। इससे पिछले वित्त वर्ष में बैंक को 2,436.83 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

चौथी तिमाही में बैंक की कुल आय 9.4 प्रतिशत बढ़कर 4,936.75 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,511.21 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष के दौरान बैंक की कुल आय बढ़कर 18,166.42 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 18,005.55 करोड़ रुपये थी।

बैंक की ब्याज आय घटकर 14,446.15 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 15,134.34 करोड़ रुपये थी। हालांकि, बैंक की अन्य आय बढ़कर 3,720.27 करोड़ रुपये पर पहुंच गई,जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 2,871.21 करोड़ रुपये थी।

मार्च के अंत तक बैंक की सकल गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए) घटकर 9.59 प्रतिशत रह गईं, जो इससे पिछले वित्त वर्ष के अंत तक 16.77 प्रतिशत थी। मूल्य के हिसाब से सकल एनपीए 19,281.95 करोड़ रुपये से घटकर 11,351.97 करोड़ रुपये रह गया। बैंक का शुद्ध एनपीए घटकर 3.94 प्रतिशत या 4,389.50 करोड़ रुपये रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष के अंत तक 5,510.65 करोड़ रुपये था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट