लाइव न्यूज़ :

ट्विटर ने अपने भारत प्रमुख मनीष माहेश्वरी का अमेरिका तबादला किया

By भाषा | Updated: August 13, 2021 20:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अगस्त ट्विटर ने अपने भारतीय कारोबार प्रमुख मनीष माहेश्वरी का अमेरिका स्थानांतरण कर दिया है। कंपनी ने इसकी कोई वजह नहीं बताई।

माहेश्वरी के खिलाफ उत्तर प्रदेश में एक कथित नफरत फैलाने वाले वीडियो से संबंधित जांच के सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज है।

हालांकि, कंपनी ने माहेश्वरी के स्थानांतरण की वजह नहीं बताई है। कंपनी ने कहा है कि माहेश्वरी को अमेरिका में वरिष्ठ निदेशक (राजस्व रणनीति एवं परिचालन) बनाया गया है। अपनी नई भूमिका में वह नए बाजारों पर ध्यान देंगे।

ट्विटर के जापान और एशिया-प्रशांत क्षेत्र के उपाध्यक्ष यू सासामोतो ने एक ट्वीट के जरिये इस घटनाक्रम की जानकारी दी।

इस बारे में संपर्क करने पर ट्विटर ने इसकी पुष्टि की। कंपनी ने कहा कि माहेश्वरी सान फ्रांसिस्को में नई भूमिका संभालने जा रहे हैं। कंपनी ने हालांकि माहेश्वरी के भारत में उत्तराधिकारी के बारे में कोई ब्योरा नहीं दिया है।

ट्विटर में आने से पहले माहेश्वरी नेटवर्क18 डिजिटल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी थे। वह फ्लिपकार्ट तथा पीएंडजी जैसे संगठनों में भी काम कर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की पारी

पूजा पाठक्या है Naad Rush?, देशभर में पहचान बनाने की उम्मीद?, भजन से युवाओं को जोड़ना?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट