लाइव न्यूज़ :

पारदर्शिता बढ़ाने, यूजरों को सामग्री पर अधिक नियंत्रण देने के प्रयास में है ट्विटर: जैक डोर्सी

By भाषा | Updated: February 26, 2021 17:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 फरवरी माइक्रोब्लॉगिंग सेवा प्रदाता कंपनी ट्विटर ने स्वीकार किया है कि सोशल मीडिया मंच इनदिनों भरोसे में कमी की समस्या से जूझ रहे हैं। कंपनी ने इसे लेकर पारदर्शिता बढ़ाने तथा उपयोक्ताओं को सामग्री पर अधिक नियंत्रण देने की बात की है।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जैक डोर्सी ने विश्लेषकों से कहा कि ट्विटर दुनिया की सबसे खुली कंपनियों में से एक बनना चाहती है। इसके लिये कंपनी अपनी गलतियों को स्वीकार कर सुधार कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम पारदर्शिता में पीछे छूट रहे हैं। हम अब लोगों को अधिक विकल्प और नियंत्रण दे रहे हैं।’’

डोर्सी ने कहा कि ट्विटर सामग्री हटाने की अपनी नीतियों को अधिक पारदर्शी बनाने, लोगों को अपनी बातचीत पर अधिक नियंत्रण देने, प्रासंगिक एल्गोरिदम के लिये बाजार दृष्टिकोण उपलब्ध कराने और ओपन सोर्स मीडिया मानक का वित्तपोषण करने का इरादा रखती है।

ट्विवटर सीईओ ने कहा, ‘‘हम सहमत हैं कि बहुत से लोग हम पर भरोसा नहीं करते हैं। यह (भरोसे में कमी) इस तरह उभरकर कभी सामने नहीं आया था। ...और हम अकेले नहीं हैं, हर संस्थान भरोसे में कमी का सामना कर रहा है।’’

डोरसी ने उल्लेख किया कि पारदर्शिता, जवाबदेही, विश्वसनीयता और पसंद जैसे पैमानों पर ध्यान केंद्रित करने का व्यापक प्रभाव पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट