लाइव न्यूज़ :

टीवीएस मोटर ने निकारागुआ, कोस्टा रिका के बाजारों के लिए ग्रुपो क्यू के साथ समझौता किया

By भाषा | Updated: December 9, 2021 11:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर टीवीएस मोटर कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने मध्य अमेरिका में अपने कारोबार का विस्तार करने की कोशिशों के तहत निकारागुआ और कोस्टा रिका के बाजारों के लिए ग्रुपो क्यू के साथ समझौता किया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि ग्रुपो क्यू की अनुषंगी एक्टिव मोटर्स एसए समर्पित बिक्री, सेवा, पुर्जों और ग्राहक संबंध प्रबंधन (सीआरएम) के साथ उसकी मदद करेगी।

समझौते के तहत एक्टिव मोटर्स, निकारागुआ और कोस्टारिका में टीवीएस मोटर कंपनी की चरणबद्ध तरीके से तीन प्रमुख आउटलेट और लगभग 50 डीलरशिप खोलने में मदद करेगी।

टीवीएस मोटर कंपनी पहले ही ग्वाटेमाला, अल सल्वाडोर और होंडुरास सहित मध्य अमेरिका के प्रमुख बाजारों में मौजूद है।

कंपनी के अध्यक्ष (अंतरराष्ट्रीय व्यापार) आर दिलीप ने कहा, "मध्य अमेरिका कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है... यह सहयोग मध्य अमेरिका में टीवीएस मोटर की बाजार उपस्थिति का विस्तार करने, सर्वश्रेष्ठ उत्पादों के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा देने और ग्राहक अनुभव का मानक स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप के 7 सांसद और राज्यसभा में बहुमत से 18 सीट दूर NDA?, पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 पर क्या होगा असर

विश्वविदेशों में बसे भारतीय प्रवासियों को देश के प्रति पूरी तरह वफादार रहना चाहिए?, दत्तात्रेय होसबाले ने कहा-संघ के मूल्यों को अपने तरीकों से आगे बढ़ाते हैं पीएम मोदी

भारतराजनीतिक गुमनामी में खो जाएंगे 7 गद्दार सांसद ?, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले-सरपंच चुनाव लड़ने के भी लायक नहीं, अपनी जान बचाने के लिए भाजपा में गए?

भारतपिता-भाई से अलग होकर नई पार्टी?, बीआरएस छोड़ने के 7 माह बाद कविता ने तेलंगाना राष्ट्र सेना लॉन्च की, देखिए वीडियो

भारतभाजपा बकासुरों की पार्टी?, संजय राउत बोले-राजनीति में एक ही शब्द है निर्लज्ज?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसौभाग्यशाली मानता हूं मुझे मध्य प्रदेश की सेवा का अवसर मिला, एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा-आपका सुख ही मेरा सुख है और आपका दुख ही मेरा दुख?

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल