लाइव न्यूज़ :

कोविड के खिलाफ लड़ाई में टीवीएस समूह की कंपनियों ने तमिलनाडु सरकार को छह करोड़ रुपए का सहयोग दिया

By भाषा | Updated: June 2, 2021 18:35 IST

Open in App

चेन्नई, दो जून टीवीएस समूह की तीन कंपनियों - टीवीएस श्रीचक्र, टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस और टीवीएस मोबिलिटी ने बुधवार को कहा कि उन्होंने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में तमिलनाडु सरकार की मदद के लिए छह करोड़ रुपये के चिकित्सा उपकरण और अन्य सुविधाएं प्रदान की हैं।

तीनों कंपनियों ने एक बयान में कहा कि वे मदुरै के राजाजी राजकीय अस्पताल में 400 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर, दो ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र प्रदान कर रही हैं।

टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस के प्रबंध निदेशक आर दिनेश ने मुख्यमंत्री एम के स्टालिन से मुलाकात की और मुख्यमंत्री राहत कोष में दो करोड़ रुपये दिए।

तीनों कंपनियां महामारी को देखते हुए इस समय महत्वपूर्ण हितधारकों - अपने कर्मचारियों और समाज की मदद करने में लगी हैं। उनके द्वारा की गयी पहल में अपने कर्मचारियों की मदद के लिए एक नियंत्रण कक्ष एवं सहायता डेस्क की स्थापना शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस