लाइव न्यूज़ :

किसानों के समर्थन में ट्रांसपोर्टरों ने आठ दिसंबर से उत्तर भारत में परिचालन बंद करने की धमकी दी

By भाषा | Updated: December 2, 2020 21:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर ट्रांसपोर्टरों के शीर्ष संगठन ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) ने आंदोलनकारी किसानों का समर्थन करते हुए उत्तर भारत में आठ दिसंबर से परिचालन बंद करने की बुधवार को धमकी दी।

संगठन ने कहा कि यदि सरकार किसान समुदाय की चिंताओं को दूर करने में विफल रहती है, तो उत्तर भारत में ट्रांसपोर्टर परिचालन बंद कर देंगे।

एआईएमटीसी लगभग 95 लाख ट्रक ड्राइवरों और अन्य संस्थाओं का प्रतिनिधित्व करने का दावा करती है।

एआईएमटीसी के अध्यक्ष कुलतारन सिंह अटवाल ने कहा, ‘‘एआईएमटीसी ने पहले ही दिन से किसान आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। हमने उत्तर भारत से शुरू होने वाले रणनीतिक अभियानों को रोकने का फैसला किया है। यदि सरकार किसानों के मुद्दे पर ध्यान नहीं देती है तो हम उनके समर्थन में देशव्यापी संचालन बंद करने का फैसला कर सकते हैं।’’

एआईएमटीसी कोर कमेटी के चेयरमैन बाल मलकीत सिंह ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘आठ दिसंबर से हम दिल्ली, जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान सहित पूरे उत्तर भारत में आपूर्ति को रोक देंगे। यदि सरकार विफल रहती है तो हम इसे पूरे देश में बढ़ायेंगे।’’

एआईएमटीसी ने एक बयान में कहा, किसान अपने वैध अधिकारों के लिये लड़ रहे हैं और 70 प्रतिशत से अधिक ग्रामीण परिवार कृषि पर निर्भर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस