लाइव न्यूज़ :

मोल्नुपिराविर के चिकित्सीय परीक्षण की खातिर शीर्ष घरेलू दवा कंपनियों ने हाथ मिलाया

By भाषा | Updated: June 29, 2021 18:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जून देश की शीर्ष दवा निर्माता कंपनियों - डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज, सिप्ला, एम्क्योर फार्मास्यूटिकल्स, सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज और टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स ने कोविड-19 के इलाज के लिए ओरल एंटीवायरल दवा मोल्नुपिराविर के चिकित्सीय परीक्षण की खातिर सहयोग करने का फैसला किया है।

डॉ रेड्डीज और सिप्ला द्वारा दी गयी नियामकीय सूचना में कहा गया कि पांचों दवा कंपनियों ने एक सहयोग समझौता किया है जिसके तहत ये कंपनियां देश में इस दवा के चिकित्सीय परीक्षण का संयुक्त रूप से प्रायोजन, पर्यवेक्षण और निगरानी करेंगी।

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) के निर्देश के अनुसार डॉ रेड्डीज अपने उत्पाद का इस्तेमाल कर क्लीनिकल ट्रायल करेगी और बाकी चारों कंपनियों के डॉ रेड्डीज के इस उत्पाद के साथ अपने उत्पादों की समानता का प्रदर्शन करने की जरूरत होगी।

सूचना के अनुसार चिकित्सीय परीक्षण बाह्य रोगी स्तर पर हल्के कोविड-19 के इलाज के लिए किया जाएगा। क्लीनिकल ट्रायल भारत में जून और सितंबर के बीच किए जाने की उम्मीद है और यह 1,200 मरीजों पर किया जाएगा।

बाह्य रोगी विभाग या क्लीनिक अस्पताल का वह विभाग होता है जहां इलाज के लिए वैसे मरीज आते हैं जिन्हें उस समय भर्ती करने की जरूरत नहीं होती।

कंपनियों ने कहा कि किसी क्लीनिकल ट्रायल के लिए भारतीय दवा उद्योग में इस तरह का यह पहला सहयोग है।

सूचना में कहा गया कि क्लीनिकल ट्रायल के सफल होने पर हर कंपनी भारत में कोविड-19 के इलाज के उद्देश्य से मोल्नुपिराविर के निर्माण एवं आपूर्ति की खातिर मंजूरी के लिए नियामकीय प्राधिकरणों का अलग-अलग रुख करेगी।

मोल्नुपिराविर एक ओरल एंटीवायरल दवा है जो सार्स-कोव-2 सहित कई आरएएन विषाणु की प्रतिकृति बनने पर रोक लगाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की पारी

पूजा पाठक्या है Naad Rush?, देशभर में पहचान बनाने की उम्मीद?, भजन से युवाओं को जोड़ना?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

क्रिकेटविनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, तेंदुलकर समर्थन जुटाने वाले WhatsApp ग्रुप से जुड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट