लाइव न्यूज़ :

तोमर ने कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए उप्र सरकार की सराहना की

By भाषा | Updated: October 22, 2021 13:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने की दिशा में काम करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की सराहना की।

उन्होंने एग्रीकल्चर टुडे ग्रुप द्वारा आयोजित 12वें एग्रीकल्चर लीडरशिप कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा और उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में भी कृषि के क्षेत्र में अच्छा काम हो रहा है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार तोमर ने इस दौरान कहा, "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की कोशिशों से उत्तर प्रदेश को खासी सफलता मिली है। कृषि के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आया है, जिससे करोड़ों किसानों को फायदा हो रहा है।"

एग्रीकल्चर टुडे ग्रुप की ओर से उत्तर प्रदेश को कृषि के लिए 2021 में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मिला। हरियाणा को नवाचार के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मिला, जबकि उत्तराखंड को बागवानी के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट