लाइव न्यूज़ :

तोमर ने कृषि भवन में सफाई अभियान का निरीक्षण किया; अब तक चार ट्रक कबाड़ का निपटारा

By भाषा | Updated: October 19, 2021 17:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर सफाई अभियान के तहत केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को कृषि भवन का निरीक्षण किया, जहां से दो अक्टूबर से अब तक चार ट्रक कबाड़ और अपशिष्ट पदार्थ का निपटान किया गया है।

एक सरकारी बयान में तोमर के हवाले से कहा गया है, ‘‘स्वच्छता हमारे स्वभाव में और हमारी संस्कृति में होनी चाहिए।...स्वच्छता अभियान के तहत हम जनता से जो उम्मीद करते हैं, उसका पालन सभी भवनों और कार्यालय परिसरों में भी किया जाना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि सभी को स्वच्छता के महत्व पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जन शिकायतों, संसदीय मुद्दों और कार्यालयों से संबंधित अन्य लंबित मामलों का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।

तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा की है, जिसके परिणाम भी सामने आए हैं और व्यापक स्तर पर जागरूकता का प्रसार हुआ है।

कृषि मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि कृषि भवन में सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पुरानी अनुपयोगी फाइलों का निस्तारण किया गया है और यह काम जारी रहेगा।

बयान में कहा गया, ‘‘अभी तक चार ट्रक कबाड़ और अन्य सामग्री कृषि भवन से बाहर निकाली जा चुकी है।’’

समीक्षा बैठक में कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी और कृषि सचिव संजय अग्रवाल, कृषि, ग्रामीण विकास, उपभोक्ता मामले और खाद्य वितरण, सहकारिता, पशुपालन और अन्य मंत्रालयों/विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

क्राइम अलर्टअमरावती में 180 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण?, मोहम्मद अयाज के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, वीडियो

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?