लाइव न्यूज़ :

तोमर ने किसानों, उद्यमियों से नारियल क्षेत्र की संभावनाओं का लाभ उठाने को कहा

By भाषा | Updated: September 2, 2021 20:41 IST

Open in App

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बृहस्पतिवार को किसानों और उद्यमियों से नारियल क्षेत्र की क्षमता का पूरा लाभ उठाने का आग्रह किया। विश्व नारियल दिवस के अवसर पर मंत्री ने कहा कि विश्व में तीसरे स्थान पर गिने जाने वाले देश, भारत ने उत्पादन और उत्पादकता दोनों के संदर्भ में नारियल क्षेत्र में बहुत प्रगति की है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020-21 के दौरान देश का नारियल उत्पादन 2,120.7 करोड़ गरी का रहा, जो वैश्विक उत्पादन का 34 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि प्रति हेक्टेयर 9,687 गरी की उत्पादकता दुनिया में सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि नए नारियल उत्पाद और उद्योग बढ़ रहे हैं जिससे किसानों को रोजगार मिल रहा है। नारियल का देश की अर्थव्यवस्था पर गहरा प्रभाव होने की बात बताते हुए, तोमर ने ‘‘किसानों और उद्यमियों से नारियल क्षेत्र की क्षमता का पूरा लाभ उठाने का आग्रह किया।’’ उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार किसानों के प्रयासों में उनके साथ खड़ी है। एक सरकारी बयान में कहा गया है कि अगर कृषि उत्पाद, गुणवत्तायुक्त एवं वैश्विक मानकों के अनुरूप है तो कृषि निर्यात भी बढ़ेगा। सरकार ने संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग एशिया और प्रशांत क्षेत्र (यूएन-ईएससीएपी) के तत्वावधान में नारियल उत्पादक देशों के एक अंतर सरकारी संगठन, अंतर्राष्ट्रीय नारियल समुदाय (आईसीसी) के स्थापना दिवस को मनाने के लिए विश्व नारियल दिवस मनाया। कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा, ‘‘हमारे किसान लघु व सीमांत श्रेणी के हैं, इसलिए देशी नारियल उद्योग का भविष्य फार्म स्तर पर ही नारियल के उत्पादन का संचयन एवं एकत्रीकरण करने से तय होता है। किसानों को बेहतर आय प्राप्ति के लिए प्रसंस्करण व मूल्‍यवर्धन करने, उत्पाद विविधीकरण और विभिन्न उप-उत्पादों के औद्योगिक उपयोग और उनके मूल्यवर्धन करने पर ध्यान दिया जा रहा है।’’ कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि सरकार नारियल उत्पादकों को उनकी आय बढ़ाने के लिए लाभ उपलब्ध करा रही है। इस अवसर पर कृषि सचिव संजय अग्रवाल, नारियल विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजबीर सिंह सहित कई अन्य मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?