लाइव न्यूज़ :

टिप्स इंडस्ट्रीज, फेसबुक ने वैश्विक लाइसेंसिंग समझौता किया

By भाषा | Updated: December 28, 2020 12:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर संगीत क्षेत्र की कंपनी टिप्स इंडस्ट्रीज ने सोमवार को कहा कि उसने सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी फेसबुक के साथ अपने संगीत को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर करने के लिए एक वैश्विक लाइसेंस समझौता किया है।

बयान में कहा गया कि इस समझौते के साथ ही फेसबुक और इंस्टाग्राम उपयोगकर्ता अपने पोस्ट और स्टोरी में टिप्स के संगीत को जोड़ पाएंगे।

टिप्स इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कुमार तौरानी ने कहा कि फेसबुक के साथ हुए समझौते से दुनिया भर में फेसबुक और इंस्टाग्राम के करोड़ों उपयोगकर्ता अपनी पोस्ट और वीडियो में टिप्स के संगीत को जोड़ सकेंगे।

फेसबुक इंडिया के निदेशक और साझेदारी प्रमुख मनीष चोपड़ा ने कहा, ‘‘हम एक ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जहां म्यूजिक वीडियो का आनंद लिया जा सकता है, क्योंकि इससे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर जुड़ाव और अभिव्यक्ति बढ़ती है। हम अपने संगीत संग्रह को लगातार बढ़ा रहे हैं और टिप्स के साथ साझेदारी से 90 के दशक के सबसे बेहतरीन संगीत के साथ हमारी पेशकश और मजबूत होगी।’’

इस साल की शुरुआत में सारेगामा इंडिया लिमिटेड ने संगीत लाइसेंस देने के लिए फेसबुक के साथ वैश्विक समझौता किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट