लाइव न्यूज़ :

इस साल फ्लिपकार्ट पर विक्रेताओं की संख्या में 35 प्रतिशत का इजाफा

By भाषा | Updated: December 18, 2020 19:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर वालमार्ट के स्वामित्व वाली ई-वाणिज्य कंपनी फ्लिपकार्ट के मंच पर 2020 में विक्रेताओं की संख्या में 35 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गयी। वहीं दूसरे दर्जे के शहरों में विक्रेताओं और उपभोक्ताओं के बीच उसके मंच का उपयोग भी बढ़ा है।

फ्लिपकार्ट ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि कोविड-19 महामारी ने सुरक्षा और शारीरिक दूरी बनाए रखने की जरूरत के चलते लाखों लोगों को ऑनलाइन खरीदारी के तरफ मोड़ा है। ना केवल महानगरों बल्कि दूसरे और तीसरे दर्जे के शहरों में भी ई-वाणिज्य मंचों का उपयोग बढ़ा है।

कंपनी ने कहा कि उसने पहली बार मंच का उपयोग करने वाले ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ लाखों छोटे कारोबारियों (सूक्ष्म, लघु और मध्यम) के लिए कारोबार को सतत बनाए रखने का भी ध्यान रखा है। इसके लिए उसने प्रौद्योगिकी विकास और पारितंत्र से जुड़ने वाली साझेदारियों पर ध्यान दिया है।

बयान में कहा गया है कि लॉकडाउन के तुरंत बाद यानी जुलाई-सितंबर (अनलॉक) कंपनी के नए उपोक्ताओं की संख्या में लगभग 50 प्रतिशत वृद्धि हुई है। जबकि दूसरे और तीसरे दर्जे के शहरों में यह 65 प्रतिशत के उच्च स्तर तक रही।

कंपनी ने कहा पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में उसके मंच पर विक्रेताओं की संख्या में 35 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गयी है। इसमें भी बड़ी संख्या तिरुपुर, हावड़ा, जिरकपुर, हिसार, सहारनपुर, पानीपत और राजकोट जैसे दूसरे-तीसरे दर्जे के शहरों की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस