लाइव न्यूज़ :

रिटर्न फाइल करने की तारीख में अब नहीं होगा कोई विस्तार, इस डेट तक कर दें दाखिल

By आकाश चौरसिया | Updated: November 21, 2023 16:56 IST

इस वर्ष के पहले सरकार ने सिस्टम के आईटी अपग्रेडेशन के कारण बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 50 से अधिक वैधानिक फॉर्म दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार चालू वित्त-वर्ष 23 के लिए वार्षिक रिटर्न दाखिल करने की तारीख में विस्तार नहीं करेगीइस बात को सूत्र के हवाले से मिंट समाचार वेबसाइट में बताया गया हैएमसीए 21 पोर्टल सुचारू रूप से काम कर रहा है इसलिए अब वार्षिक रिटर्न दाखिल जल्दी करें

नई दिल्ली: मिंट रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार चालू वित्त-वर्ष 2023 के लिए वार्षिक रिटर्न दाखिल करने की तारीख में अब और विस्तार नहीं करने जा रही है। क्योंकि एमसीए 21 पोर्टल में वैधानिक फाइलिंग बेहदर स्थिर हो गई है, जिसे तकनीकी तौर पर एक बड़े बदलाव से दो चार होना पड़ रहा है।

इस वित्त-वर्ष के पहले सरकार ने सिस्टम के आईटी अपग्रेडेशन के कारण बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 50 से अधिक वैधानिक फॉर्म दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय दिया था। सूत्र की मानें तो एमसीए 21 पोर्टल सुचारू रूप से काम कर रहा है और वार्षिक रिटर्न दाखिल करने के लिए अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित है। वहीं, वित्त वर्ष 2023 के लिए वित्तीय विवरण दाखिल करने की तारीख अक्टूबर अंत तक रखी गई थी, जो अब समाप्त हो गई है। 

रिटर्न जमा करने की योजना कौन बनाता है?वित्त-वर्ष में रिटर्न जमा करने की तारीख कंपनी-कंपनी पर निर्भर करती है, जो वित्तीय वर्ष की समाप्ति के बाद वार्षिक आम बैठक आयोजित होने की तारीख पर निर्भर करती है। वार्षिक आम बैठक आयोजित करने के लिए उपलब्ध अधिकतम समय वित्तीय वर्ष समाप्त होने के बाद छह महीने होते हैं। कंपनियों के पास इसके साथ ही वार्षिक रिटर्न दाखिल करने के लिए दो महीने का समय होता है। ये फाइलिंग कंपनी के पंजीकरण और उसके प्रबंधन, मूल कंपनी, सहायक कंपनी और सहयोगियों के बारे में अन्य कॉर्पोरेट जानकारी और व्यावसायिक गतिविधियों के बारे में परिचालन विवरण की एक व्यापक तस्वीर देती है।

मिंट समाचार वेबसाइट ने 31 अगस्त, 2023 को रिपोर्ट दी थी कि कंपनियां मौजूदा फाइलिंग सीजन में यानी वित्त-वर्ष 2023 के लिए समय रहते रिटर्न और वित्तीय विवरण फाइल कर देना चाहिए। सरकार द्वारा जारी किए जा रहे नए उच्च-सुरक्षा फॉर्म की प्रतीक्षा किए बिना ये काम करें।

रिटर्न दर्ज करने के लिए तीन नए वर्जन लाए जा रहे हैं, जिससे प्रोफेशनल लोगों को कोई भी कठिनाई का सामना न करने पड़ा। इस प्रवाधान से यह सुनिश्चित करना है कि कॉर्पोरेट खुलासे वास्तविक हो और यह अधिकृत व्यक्तियों द्वारा ही किए जाएं।

टॅग्स :कर बजटFinance Ministryनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारईरान-अमेरिका संघर्ष और कच्चे तेल की कीमत से असर?, भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान?, बीएमआई की रिपोर्ट

कारोबारदुनिया के नए निर्यात बाजारों में आगे बढ़ता भारत

कारोबार'बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर' पुरस्कार?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को दिया अवॉर्ड

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी