लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया मामूली तेजी के साथ 72.97 रुपये प्रर बंद हुआ

By भाषा | Updated: January 22, 2021 20:40 IST

Open in App

मुंबई, 22 जनवरी कच्चेतेल की घटती कीमतों के समर्थन से रुपये की आरंभिक हानि के दबाव से उबर गया और कारोबारी सत्र के अंतिम दौर में शुक्रवार को रुपया अमेरिकी डालर के मुकाबले दो पैसे की मामूली तेजी के साथ 72.97 पर बंद हुआ।

घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली से रुपया दबाव में आ गया था पर वैश्विक बाजार में कच्चे तेल कीमतों में आई गिरावट से रुपये को संभलने का मौका मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया कमजोर खुला। घरेलू शेयरों में भारी बिकवाली को देखते हुए अधिकांश समय यह नीचे बना रहा। कारोबार के दौरान रुपया 72.96 के उच्च स्तर और 73.09 के निम्न स्तर तक गया।

अंत में रुपया दो पैसे की तेजी लिए 72.97 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

रुपये में लगातार चौथे सत्र में तेजी बनी रही।

बृहस्पतिवार को रुपया 72.99 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

पिछले चार कारोबारी सत्रों के दौरान रुपये में 31 पैसे की मजबूती आई है।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत बढ़कर 90.17 हो गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 1,614.66 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

वैश्विक तेल बाजार का संकेत माने जोने वाले ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 1.99 प्रतिशत घटकर 55.05 डालर प्रति बैरल पर बोला जा रहा था।

साप्ताहिक आधार पर डॉलर के मुकाबले रुपये में 10 पैसे अथवा 0.13 प्रतिशत की तेजी आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?