लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक के बोर्ड ने मौजूदा आर्थिक स्थिति की समीक्षा की

By भाषा | Updated: December 18, 2020 19:24 IST

Open in App

मुंबई, 18 दिसंबर भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड ने शुक्रवार को वैश्विक और घरेलू चुनौतियों के परिप्रेक्ष्य में मौजूदा आर्थिक स्थिति की समीक्षा की।

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकान्त दास की अध्यक्षता में केंद्रीय बोर्ड की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये हुई। यह केंद्रीय बोर्ड की 586वीं बैठक थी।

केंद्रीय बैंक ने बयान में कहा, ‘‘बोर्ड ने वैश्विक और घरेलू चुनौतियों के परिप्रेक्ष्य में मौजूदा आर्थिक स्थिति की समीक्षा की। इसके अलावा बोर्ड ने रिजर्व बैंक के परिचालन वाले विभिन्न क्षेत्रों मसलन ग्राहक शिक्षा पहल और उपभोक्ता शिकायतों के निपटान की भी समीक्षा की। ’’

केंद्रीय बोर्ड ने भारत में बैंकिंग का रुख और प्रगति पर मसौदा रिपोर्ट 2019-20 पर भी विचार-विमर्श किया।

इसके अलावा बोर्ड ने रिजर्व बैंक के वित्त वर्ष को जुलाई-जून से बदलकर अप्रैल-मार्च करने और प्रस्तुतीकरण की इकाई को मिलियन/बिलियन से लाख/ करोड़ करने पर भी संज्ञान लिया।

रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नरों के अलावा बोर्ड के निदेशक...एन चंद्रशेखरन, अशोक गुलाटी, मनीष सभरवाल, प्रसन्ना कुमार मोहंती, दिलीप एस सांघवी, सतीश के मराठे, एस गुरुमूर्ति तथा रेवती अय्यर ने भी बैठक में भाग लिया।

आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव तरण बजाज और वित्तीय सेवा विभाग के सचिव देवाशीष पांडा भी बैठक में शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट