लाइव न्यूज़ :

रोजगार पोर्टल पर आवेदन करने वाली महिलाओं की संख्या 40 प्रतिशत बढ़ी

By भाषा | Updated: August 13, 2021 20:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अगस्त कोरोना वायरस महामारी के दौर में घर से काम करने के बढ़ते प्रचलन और पार्ट टाइम नौकरियों की बढ़ती मांग के बीच आनलाइन जॉब पोर्टल पर नौकरी की तलाश करने वाली महिलाओं की संख्या में 40 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गयी है।

नये तौर तरीकों की अर्थव्यवस्था के उदय के साथ ही देश में कामकाज करने के तौर-तरीकों, कार्यबल, कार्यस्थलों और कार्य संस्कृति में एक जबरदस्त बदलाव देखा गया है। पिछली तिमाही की तुलना में अप्रैल-जून 2021 तिमाही में अलग-अलग क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। इसमें टेली-कॉलिंग में 17 प्रतिशत, सेल्स में 13 प्रतिशत, अकाउंट्स में 12 प्रतिशत और शिक्षण क्षेत्र में 10 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।

मिशन 'ऐक्सेलरेट इंडिया' के तहत, जॉब पोर्टल अपना डॉट-को लक्ष्य 2021 के अंत तक महिला कार्यबल की भागीदारी को दोगुना करना है।

अपना के अनुसार गिग कर्मचारियों में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ने के पीछे कई कारक हैं, जिनमें प्रमुख कारक- महिलाओं के लिए काम करने का सरल समय, उन्हें मिलने वाली उपयुक्त सुविधाएं, उचित वेतन और बेहतर क्षमताएं हैं।

पिछले छह महीने में, अपना पोर्टल पर बाइजूज, टीमलीज और शैडोफेक्स सहित प्रमुख कंपनियों में 2.5 लाख से अधिक महिलाओं ने वर्क फ्रॉम होम नौकरियों के लिए आवेदन किया है।

महिला कार्यबल की भागीदारी को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध अपना डॉट-को के सीईओ और संस्थापक निर्मित पारिख ने कहा, ‘‘कोविड-19 की पहली लहर के दौरान महानगरों में रहने वाली लगभग 20 लाख महिलाएं अपने गृहनगर वापस चली गई थीं। बेहतर तकनीक शुलभ होने से अब उन्हें उनकी सुविधा के अनुकूल काम के अवसरों से जोड़ना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट