लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने चालू वित्त वर्ष में करदाताओं को अब तक 25,301 करोड़ रुपये रिफंड किया

By भाषा | Updated: May 26, 2021 17:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मई आयकर विभाग ने बुधवार को कहा कि उसने चालू वित्त वर्ष में अब तक 15.45 लाख करदाताओं को 25,301 करोड़ रुपये का रिफंड किया है।

कुल लौटायी गयी राशि में से व्यक्तिगत आयकर मद में 15 लाख से अधिक करदाताओं को 7,494 करोड़ रुपये जबकि कंपनी कर मद में 44,140 करदाताओं को 17,807 करोड़ रुपये जारी किये गये हैं।

आयकर विभाग ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक अप्रैल, 2021 से 24 मई, 2021 के बीच 15.45 लाख से अधिक करदाताओं को 25,301 करोड़ रुपये से ज्यादा रकम लौटाई।’’

आयकर विभाग ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि राशि किस वित्त वर्ष से जुड़ी है। हालांकि, ऐसा माना जाता है कि जो रिफंड किया गया है वह वित्त वर्ष 2019-20 के भरे गये कर रिटर्न से संबंधित हैं।

पिछले वित्त वर्ष में विभाग ने 2.38 करोड़ करदाताओं को 2.62 लाख करोड़ रुपये लौटाये थे।

वित्त वर्ष 2020-21 में करदाताओं को वापस की गयी राशि 2019-20 में लौटायी गयी 1.83 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले 43.2 प्रतिशत अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत आईपीएल, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस