लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में संपत्ति पंजीकरण पर सर्किल रेट में कटौती का लाभ सितंबर से आगे बढ़ाया जाए : विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: May 26, 2021 16:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मई इंडिया सॉथबे इंटरनेशनल रियल्टी के एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए दिल्ली सरकार को सर्किल रेट में की गयी 20 प्रतिशत की कमी के लाभ को इस साल सितंबर से आगे बढ़ाना चाहिए।

यह कंपनी सॉथबे इंटरनेशनल रियल्टी का हिस्सा है और मुख्य रूप से बड़े शहरों में सुपर लक्जरी और प्रीमियम संपत्तियों के ब्रोकरेज का काम करती है। इनमें लुटियंस और दक्षिण दिल्ली का रियल स्टेट बाजार शामिल है।

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमित गोयल ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से राष्ट्रीय राजधानी में संपत्तियों और वसीयत का पंजीकरण बाधित हुआ है।

उन्होंने दिल्ली सरकार से उचित कोविड सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ प्रक्रिया खोलने का अनुरोध किया है।

गोयल ने सर्किल रेट संबंधी लाभ को लेकर कहा कि महामारी की भीषण दूसरी लहर और लॉकडाउन की वजह से करीब दो महीने बेकार चले गए।

दिल्ली सरकार ने इस साल फरवरी में शहर में रिहायशी, व्यावसायिक और औद्योगिक संपत्तियों से जुड़े सर्किल रेट में 20 प्रतिशत की प्रत्यक्ष कमी करने की घोषणा की थी। उसने 30 सिबंतर, 2021 तक के लिए ऐसा किया था।

जियूस लॉ के मैनेजिंग पार्टनर सुनील त्यागी ने कहा, "यह जरूरी है और इसकी उम्मीद की जाती है कि दिल्ली सरकार घटे हुए सर्किल रेट का लाभ आगे बढ़ा दे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की पारी

पूजा पाठक्या है Naad Rush?, देशभर में पहचान बनाने की उम्मीद?, भजन से युवाओं को जोड़ना?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

क्रिकेटविनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, तेंदुलकर समर्थन जुटाने वाले WhatsApp ग्रुप से जुड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट