लाइव न्यूज़ :

Tesla CEO Elon Musk India visit: भारत में पीएम मोदी से मुलाकात के लिए उत्सुक हूं, टेस्ला सीईओ एलन मस्क ने एक्स पर लिखा, करेंगे निवेश!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 11, 2024 12:53 IST

Tesla CEO Elon Musk India visit: एलन मस्क के 22 अप्रैल के सप्ताह में भारत आने की उम्मीद है। यात्रा के दौरान देश में कंपनी की निवेश योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान मस्क से मुलाकात की थी।2024 में भारत का दौरा करने की संभावना है। शुरुआत में 3 अरब डॉलर का निवेश करेंगे।

Tesla CEO Elon Musk India visit: अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने बुधवार को अपनी आगामी भारत यात्रा की पुष्टि की। भारत दौरे के दौरान मस्क के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मिलने की संभावना है। मस्क ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के लिए उत्सुक हूं।’’ इससे पहले, सूत्रों ने कहा कि मस्क के 22 अप्रैल के सप्ताह में भारत आने की उम्मीद है। सूत्रों ने कहा कि वह अपनी यात्रा के दौरान देश में कंपनी की निवेश योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं।

पिछले साल जून में प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान मस्क ने मुलाकात की थी। टेस्ला के सीईओ ने तब कहा था कि उनकी 2024 में भारत का दौरा करने की संभावना है। मस्क ने यह भी कहा था कि उनकी कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में प्रवेश करेगी। मस्क भारत में पीएम मोदी से मिलेंगे। शुरुआत में 3 अरब डॉलर का निवेश करेंगे। टेस्ला का भारत विनिर्माण संयंत्र कर्नाटक में है?

मस्क ने इससे पहले पिछले साल जून में अपनी अमेरिकी यात्रा के दौरान पीएम मोदी से मुलाकात की थी, जहां उन्होंने 2024 में भारत की यात्रा की अपनी योजना और भारतीय बाजार में टेस्ला के आसन्न प्रवेश पर चर्चा की थी। मस्क की यात्रा भारत सरकार की हाल ही में एक नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति की घोषणा के बाद हुई है।

देश में विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने में न्यूनतम 500 मिलियन अमरीकी डालर का निवेश करने वाली कंपनियों को आयात शुल्क रियायतें प्रदान करती है। टेस्ला ने पिछले साल भारत सरकार से संपर्क कर अपने वाहनों के आयात पर शुल्क में कटौती की मांग की थी।

टॅग्स :एलन मस्कनरेंद्र मोदीटेस्ला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलने वाला?, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

भारतBihar: सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल? पटना में भव्य शपथ ग्रहण आज

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?