लाइव न्यूज़ :

ट्रिप्स समझौते से अस्थायी छूट से मानवीय जीवन बचाने, व्यापार पुनरूद्धार में मिलेगी मदद: भारत

By भाषा | Updated: May 5, 2021 23:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मई भारत ने विश्व व्यापार संगठन के समक्ष कहा है कि कोविड-19 महामारी से निपटने के लिये बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) के कुछ प्रावधानों से अस्थायी तौर पर छूट से मूल्यवान मानवीय जीवन बचाने और वैश्विक व्यापार में पुनरूद्धार तथा अंतरराष्ट्रीय जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) को गति देने में मदद मिलेगी।

विश्व व्यापार संगठन में भारत के राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि ब्रजेन्द्र नवनीत ने तीन मई को व्यापार वार्ता समिति (टीएनसी) तथा अनौपचारिक एचओडी (प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुख) के साथ औपचरिक बैठक में कहा कि ट्रिप्स समझौमे के कुछ प्रावधानों से अस्थायी तौर पर छूट का प्रस्ताव प्राथमिक सूची में ऊपर है।

नवनीत ने कहा कि वायरस के प्रभाव को कम करने के लिये समयबद्ध तरीके से वैश्विक स्तर पर टीकाकरण चलाने की जरूरत है। और इसे हासिल करने में नियमों में सीमित छूट एक प्रभावी और व्यवहारिक उपाय है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस पर सकारात्मक परिणाम से न केवल मूल्यवान मानव जीवन बचाने में मदद मिलेगी बल्कि यह उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ाने में भी मददगार होगा। साथ ही वैश्विक व्यापार और वैश्विक जीडीपी में तेजी लाएगा।’’

उल्ललेखनीय है कि भारत और दक्षिण अफ्रीका ने अक्टूबर 2020 में कोविड-19 संक्रमण के इलाज, उसकी रोकथाम के संदर्भ में प्रौद्योगिकी के उपयोग को लेकर डब्ल्यूटीओ के सभी सदस्य देशों के लिये ट्रिप्स समझौते के कुछ प्रावधानों से छूट देने का प्रस्ताव किया।

व्यापार संबंधित पहलुओं पर बौद्धिक संपदा अधिकार (ट्रिप्स) जनवरी 1995 में अमल में आया। यह कॉपीराइट, औद्योगिक डिजाइन, पेटेंट और अघोषित सूचना या व्यापार गोपनीयता जैसे बौद्धिक संपदा पर बहुपक्षीय समझौता है।

नवनीत ने यह भी कहा, ‘‘हम ट्रिप्स काउंसिल प्रस्ताव को संशोधित कर रहे हैं और इस बारे में द्विपक्षीय स्तर पर भी बातचीत कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस