लाइव न्यूज़ :

टीसीएस ने टीसीएस सऊदी अरब में जीई की हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा किया

By भाषा | Updated: May 27, 2021 23:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मई आईटी सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने टीसीएस सऊदी अरब में जीई की हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

कंपनी ने इस साल जनवरी में कहा था कि वह टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज सऊदी अरब में जीई की हिस्सेदारी का 12,471 डॉलर (करीब 9.13 लाख रुपए) में अधिग्रहण करेगी।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक नियामकीय सूचना में कहा, "यह अधिग्रहण तीन से छह महीने के भीतर पूरा किया जाना था। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज सऊदी अरब में जीई की हिस्सेदारी का अधिग्रहण 26 मई, 2021 को पूरा कर लिया गया।"

टीसीएस ने जनवरी में कहा था कि जरूरी शासन एवं व्यापार बदलावों के पूरा होने के बाद वह इस केंद्र की पूरी जिम्मेदारी संभाल लेगी। इससे पहले सितंबर 2013 में टीसीएस ने रियाद (सउदी अरब) में जीई की भागीदारी में पूरी तरह से महिलाओं द्वारा चलाये जाने वाले व्यवसायिक प्रक्रिया सेवा केन्द्र बनाने की घोषणा की थी।

इससे पहले टीसीसएस सऊदी अरब में सऊदी डेजर्ट रोज होल्डिंग बीवी (जेनरल इलेक्ट्रिक इंटरनेशनल (बेनेलक्स) बीवी की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी) की 24 प्रतिशत हिस्सेदारी थी जबकि बाकी 76 प्रतिशत हिस्सेदारी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज नीदरलैंड्स बीवी (टीसीएस की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी) के पास थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस