लाइव न्यूज़ :

टाटा मोटर्स, महिंद्रा, टोयोटा के लिए अप्रैल रहा सूखा, वाहन बाजार में 10वें महीने गिरावट

By भाषा | Updated: May 3, 2019 00:54 IST

टाटा मोटर्स के यात्री वाहन कारोबार इकाई के अध्यक्ष मयंक पारीक ने कहा , " लगातार दसवें महीने वाहन उद्योग में गिरावट दर्ज की गई। उपभोक्ताओं की धारणा कमजोर बनी हुई है जिससे मांग में यह गिरावट आई है और हम भी इससे प्रभावित हैं।"

Open in App

वाहन बाजार में सुस्त मांग के चलते अप्रैल महीने में निजी क्षेत्र की घरेलू कंपनियों टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। कंपनियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इसी प्रकार, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की घरेलू बिक्री में 22.43 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। टाटा मोटर्स ने कहा कि घरेलू बाजार में उसकी यात्री वाहन बिक्री 26 प्रतिशत गिरकर 12,694 इकाइयों पर रही , जो एक साल पहले अप्रैल 2018 में 17,235 इकाइयों पर थी।

इस बीच , महिंद्रा एंड महिंद्रा की यात्री वाहन बिक्री 8.94 प्रतिशत घटकर 19,966 इकाई रही जो पिछले साल के इसी महीने में 21,927 इकाई थी। टाटा मोटर्स के यात्री वाहन कारोबार इकाई के अध्यक्ष मयंक पारीक ने कहा , " लगातार दसवें महीने वाहन उद्योग में गिरावट दर्ज की गई। उपभोक्ताओं की धारणा कमजोर बनी हुई है जिससे मांग में यह गिरावट आई है और हम भी इससे प्रभावित हैं।" टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कहा कि उसकी घरेलू बाजार में बिक्री 22.43 प्रतिशत गिरकर 10,112 वाहन रही।

अप्रैल 2018 में कंपनी ने 13,037 वाहन बेचे थे। टीकेएम के उप प्रबंध निदेशक एन राजा ने कहा , " लोकसभा चुनावों के नतीजों को लेकर अनिश्चितता के चलते वाहन उद्योग में सुस्ती है , जिससे बाजार पर प्रभाव पड़ा है । नई सरकार के गठन तक यह रुख बरकरार रहने की संभावना है। " दोपहिया वाहन क्षेत्र में , बजाज आटो ने कहा कि उसकी घरेलू बाजार में मोटरसाइकिल बिक्री 2.5 प्रतिशत बढ़कर 2,05,875 वाहन रही , जो कि पिछले साल अप्रैल में 2,00,742 इकाई रही थी।

टीवीएस मोटर की घरेलू बाजार में दोपहिया वाहन बिक्री अप्रैल 2019 में तीन प्रतिशत बढ़कर 2,48,456 इकाई रही। एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 2,41,604 इकाई था। इसके अलावा देश की दो शीर्ष कार निर्माताओं मारुति सुजुकी इंडिया और हुंदै मोटर इंडिया की भी बिक्री अप्रैल माह में गिरी थी। इन कंपनियों ने बुधवार को अपने बिक्री के आंकड़े जारी किए थे। 

टॅग्स :कारटाटा मोटर्समहिंद्राटोयोटा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

कारोबार अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए