लाइव न्यूज़ :

टाटा मोटर्स, दुकाती जनवरी से बढ़ाएंगी वाहनों के दाम

By भाषा | Updated: December 10, 2021 20:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को कहा कि वह कच्चे माल की बढ़ती लागत के असर को दूर करने के लिए जनवरी से अपने सभी यात्री वाहनों की कीमतें बढ़ाएगी।

महंगी मोटरसाइकिल बनाने वाली दुकाती ने भी कहा कि वह अगले महीने से वाहनों के दाम बढ़ाएगी।

टाटा मोटर्स के यात्री वाहन कारोबार इकाई (पीवीबीयू) के अध्यक्ष शैलेष चंद्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘कच्चा माल, सामान समेत अन्य वस्तुओं की लागत लगातार बढ़ रही है। कंपनी को बढ़ती लागत के असर को कम करने के लिए जनवरी 2022 से यात्री वाहनों की कीमतें बढ़ानी पड़ रही है।’’

कीमतों में कितनी वृद्धि की जाएगी, इस बारे में कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई।

दूसरी ओर, दुकाती ने कहा कि मोटरसाइकिल के सभी प्रकार के मॉडल की कीमतें एक जनवरी 2022 से बढ़ाई जाएंगी। उसने कहा कि संशोधित कीमतें सभी मॉडल पर लागू होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यHeatwave Alert: पारा 40 के पार; सेहत का रखें ख्याल, जानें इस गर्मी में क्या करें और क्या न करें

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?