लाइव न्यूज़ :

Tata-Bisleri Deal: बोतलबंद पानी बिस्लेरी में हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी में टाटा समूह, 2020-21 में करीब 19315 करोड़ का कारोबार, जानें सबकुछ

By भाषा | Updated: September 12, 2022 22:09 IST

Tata-Bisleri Deal: टाटा समूह अपने उपभोक्ता कारोबार का संचालन टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीसीपीएल) के बैनर तले करता है।

Open in App
ठळक मुद्देटाटा कंपनी पहले से ही ‘हिमालयन’ ब्रांड के तहत बोतलबंद पानी की बिक्री करती है।टाटा कॉपर प्लस वॉटर और टाटा ग्लूकोप्लस के ब्रांड भी उसके पास हैं। टीसीपीएल और बिस्लेरी इंटरनेशनल दोनों ने ही टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

नई दिल्लीः टाटा समूह ने बोतलबंद पानी की बिक्री करने वाली कंपनी बिस्लेरी इंटरनेशनल में हिस्सेदारी के अधिग्रहण को लेकर बातचीत शुरू कर दी है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

घटनाक्रम से परिचित एक सूत्र ने कहा कि यह बातचीत अभी शुरुआती दौर में है और इस सौदे के संपन्न हो पाने के बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। टाटा समूह अपने उपभोक्ता कारोबार का संचालन टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीसीपीएल) के बैनर तले करता है। यह कंपनी पहले से ही ‘हिमालयन’ ब्रांड के तहत बोतलबंद पानी की बिक्री करती है।

इसके अलावा टाटा कॉपर प्लस वॉटर और टाटा ग्लूकोप्लस के ब्रांड भी उसके पास हैं। ऐसी चर्चा है कि टीसीपीएल ने अपने बोतलंबद पानी कारोबार को मजबूत करने के लिए बिस्लेरी ब्रांड में हिस्सेदारी लेने को लेकर बातचीत शुरू की है। हालांकि, इस बारे में संपर्क किए जाने पर टीसीपीएल और बिस्लेरी इंटरनेशनल दोनों ने ही टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

बिस्लेरी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘कंपनी बाजार में लगाई जा रही अटकलों पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती है।’ उद्योग क्षेत्र के जानकारों के मुताबिक, अगर यह सौदा संपन्न हो जाता है तो टाटा समूह की एफएमसीजी कंपनी टीसीपीएल बड़ी तेजी से बढ़ते बोतलबंद पानी कारोबार में बड़ी भूमिका निभाने की स्थिति में आ जाएगी।

बाजार शोध एवं परामर्शदाता टेकसाई रिसर्च की रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2020-21 में देश का बोतलबंद पानी बाजार करीब 19,315 करोड़ रुपये रहा। लोगों के बीच स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी जागरूकता बढ़ने से इस बाजार के सालाना 13.25 प्रतिशत की दर से बढ़ने की संभावना जताई गई है। फिलहाल इस बाजार में बिस्लेरी का ही दबदबा है। कोका कोला का ब्रांड किनले, पेप्सिको का एक्वाफिना, पार्ले एग्रो का बैली और आईआरसीटीसी का ब्रांड रेल नीर भी इस बाजार में तगड़ी मौजूदगी रखते हैं। 

टॅग्स :Tata CompanyMumbai
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स