लाइव न्यूज़ :

सुजलॉन एनर्जी को मार्च तिमाही में 54 करोड़ रुपये का घाटा

By भाषा | Updated: June 30, 2021 10:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जून सुजलॉन एनर्जी ने बुधवार को बताया कि 31 मार्च 2021 को समाप्त तिमाही के दौरान उसका समेकित शुद्ध घाटा कम होकर 54.25 करोड़ रुपये रह गया।

सुजलॉन एनर्जी ने शेयर बाजार को बताया कि 31 मार्च 2020 को समाप्त तिमाही में उसका समेकित शुद्ध घाटा 834.22 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 1,141.15 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 658.89 करोड़ रुपये थी।

सुजलॉन एनर्जी ने वित्त वर्ष 2020-21 में 103.59 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया, जबकि उसे 2019-20 में 2,691.84 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध घाटा हुआ था।

बीते वित्त वर्ष के दौरान सुजलॉन एनर्जी की कुल आय 3,000.42 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,365.59 करोड़ रुपये हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट