लाइव न्यूज़ :

एसटीपीआई ने बेंगलुरु में 'अटल इन्क्यूबेशन सेंटर' का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: July 10, 2021 17:25 IST

Open in App

बेंगलुरु, 10 जुलाई सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) ने शनिवार को यहां अटल इन्क्यूबेशन सेंटर (एआईसी) का उद्घाटन करने की घोषणा की। एआईसी एक उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) है।

एसटीपीआई ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन (एआईएम) ने 20 करोड़ रुपये के बजट परिव्यय के साथ स्वास्थ्य सेवा, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) और ई-कॉमर्स क्षेत्र में काम करने वाले नवोन्मेषी स्टार्ट-अप के लिए इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित करने की खातिर एसटीपीआई-बेंगलुरु को छांटा था।

इसमें कहा गया कि मिशन के तहत पांच वर्षों में नवोन्मेषी और क्रांतिकारी प्रौद्योगिकी वाले करीब 65 स्टार्ट-अप का विकास करने का लक्ष्य है।

यह एआईसी 10,000 वर्ग फुट से ज्यादा के क्षेत्र में फैला हुआ है और अत्याधुनिक ढांचे, प्रयोगशाला सहित अन्य महत्वपूर्ण सुविधाओं से लैस है।

एसटीपीआई के महानिदेशक ओंकार राय ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये एआईसी का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत का भविष्य स्टार्ट-अप में है और एसटीपीआई के उत्कृष्टता केंद्रों में आकार लेने वाले स्टार्ट-अप वैश्विक चुनौतियों का हल कर सकते हैं।

एसटीपीआई इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की अधीनस्थ इकाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJabalpur Cruise Accident: 9 की मौत और 29 को बचाया, मृतक परिजन को 6 लाख और घायलों को 50000 रुपये?

भारतकांग्रेस नेता पवन खेड़ा को राहत?, सुप्रीम कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

विश्वअमेरिका में बेरोजगार चंदू ने की सुसाइड, कर्ज में डूबा पिता शव का कर रहा इंतजार?, कई हफ्तों से नौकरी की तलाश...

भारतJabalpur Cruise Accident: मौत भी नहीं जुदा कर पाई ममता; एक-दूसरे को थामे मिले मां-बेटे के शव, क्रूज दुर्घटना की सबसे दर्दनाक तस्वीर

भारतबंगाल चुनाव हार रहीं ममता बनर्जी?, उपेंद्र कुशवाहा और राजीव रंजन प्रसाद ने कहा-हारने के बाद दीदी कह सकें ईवीएम से छेड़छाड़, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटूटे सारे रिकॉर्ड, अप्रैल में जीएसटी संग्रह 2.43 लाख करोड़ रुपये

कारोबार‘Chotu’ Cylinder Shock: 5 KG वाला छोटू सिलेंडर 261 रुपये महंगा?, 1754 रुपये में मिलेगा?

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: मई के पहले दिन क्या बदला पेट्रोल-डीजल का भाव? चेक करें दिल्ली से चेन्नई तक के लेटेस्ट रेट्स

कारोबारLPG Price Hike: बाहर खाना होगा महंगा, कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा; जानें घरेलू एलपीजी के दाम