लाइव न्यूज़ :

Stock Market Today: सेंसेक्स 380 अंक फिसला, निफ्टी 26077 पर लुढ़का, घरेलू शेयर बाजार में गिरावट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 2, 2025 11:33 IST

Stock Market Today: अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.15 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

Open in App

Stock Market Today:  घरेलू शेयर बाजारोंसेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। पिछले कारोबारी सत्र में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 380.02 अंक फिसलकर 85,261.88 अंक पर और 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 98.3 अंक लुढ़कर 26,077.45 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, अदाणी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और इटर्नल के शेयर सबसे ज्यादा गिरावट में रहे।

वहीं एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, इन्फोसिस और बजाज फाइनेंस के शेयर में तेजी रही। एशियाई बाजारों में, चीन का एसएसई कम्पोजिट गिरावट में रहा जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.15 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,171.31 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,558.93 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीshare bazar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबढ़ेगी महंगाई! पेट्रोल-डीजल की कीमतें 4-5 रुपये प्रति लीटर और LPG की कीमत 40-50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ने की संभावना

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उड़ान संचालन 15 जून 2026 से शुरू, दिल्ली-एनसीआर में राहत की खबर?

कारोबारGold Rate Today: 1 मई 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,310 प्रति 10 ग्राम

कारोबारLPG Price Hike: चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी, चुनावी बिल है?, राहुल गांधी ने कहा-पहला वार गैस और अगला वार पेट्रोल-डीज़ल?, सिर्फ 3 महीनों में 81% का इजाफा

कारोबारटूटे सारे रिकॉर्ड, अप्रैल में जीएसटी संग्रह 2.43 लाख करोड़ रुपये