लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद, निफ्टी रिकार्ड ऊंचाई पर

By भाषा | Updated: December 3, 2020 16:57 IST

Open in App

मुंबई, तीन दिसंबर वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच घरेलू शेयर बाजार बृहस्पतिवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। एनएसई निफ्टी रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 44,953.01 तक चला गया था। बाद में यह कुछ नीचे आया और अंत में 14.61 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 44,632.65 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी कारोबार के दौरान 13,216.60 अंक तक चला गया था। अंत में यह 20.15 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 13,133.90 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में मारुति रही। कंपनी का शेयर करीब 7 प्रतिशत मजबूत हुआ। इसके आलावा ओएनजीसी, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फिनसर्व और टाटा स्टील में भी अच्छी तेजी रही।

दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, बजाज ऑटो, इन्फोसिस और महिंद्रा एंड महिंद्रा शामिल हैं।

आनंद राठी के इक्विटी शोध प्रमुख (फंडामेंटल) नरेंद्र सोलंकी ने कहा, ‘‘एशिया के अन्य बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच घरेलू बाजार में भी स्थति वैसी ही रही। वैश्विक बाजारों में कारोबार धीमा रहा।’’

दोपहर के कारोबार के दौरान बाजार में कुछ समय के लिये गिरावट आयी लेकिन बाद में यह सकारात्मक दायरे में आ गया।

खंडवार देखा जाए तो धातु, वित्तीय कंपनियों और बैंकों के शेयर लाभ में रहे जबकि वाहन क्षेत्र हल्के नुकसान में रहे।

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग, तोक्यो और सोल लाभ के साथ बंद हुए जबकि शंघाई नुकसान में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा का भाव 0.68 प्रतिशत बढ़कर 47.92 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

क्रिकेटविनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, तेंदुलकर समर्थन जुटाने वाले WhatsApp ग्रुप से जुड़े

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट