लाइव न्यूज़ :

विदेशी मुद्रा संकट के बीच श्रीलंका ने ईंधन खरीद को भारत से 50 करोड़ डॉलर का ऋण मांगा

By भाषा | Updated: October 23, 2021 19:57 IST

Open in App

कोलंबो, 23 अक्टूबर श्रीलंका सरकार ने शनिवार को कहा कि वह विदेशी मुद्रा संकट के बीच तेल की खरीद का भुगतान करने के लिए भारत से 50 करोड़ डॉलर का ऋण सुनिश्चत करने का प्रयास कर रही है।

इस संबंध में ऊर्जा मंत्री उदय गम्मनपिला ने कहा, ‘‘ऋण प्रस्ताव को मंजूरी के लिए वित्त विभाग को भेजा गया है। उसके बाद इसे मंत्रिमंडल को पेश किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल ने पहले ही ईंधन की खरीद के लिए ओमान से 3.6 अरब डॉलर के कर्ज को मंजूरी दे दी है।

गम्मनपिला ने इससे पहले एक बयान में कहा था कि विदेशी मुद्रा संकट और कच्चे तेल की उच्च वैश्विक कीमतों के बीच देश में ईंधन की मौजूदा उपलब्धता की गारंटी अगले साल जनवरी तक ही दी जा सकती है।

देश की पेट्रोलियम कंपनी सीलोन पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (सीपीसी) द्वारा ईंधन की कीमतों में वृद्धि की आशंका को देखते हुए देश के कई इलाकों में बृहस्पतिवार से ही पेट्रोल पंपों पर लंबी कतरे लगी हुई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट