लाइव न्यूज़ :

कुछ पायलटों को बिना वेतन के तीन महीने की छुट्टी पर भेजेगी स्पाइसजेट, लिक्विडिटी की कमी से जूझ रही कंपनी

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 20, 2022 17:07 IST

लिक्विडिटी की कमी का सामना कर रही स्पाइसजेट ने कहा कि अस्थायी उपाय का उद्देश्य लागत को युक्तिसंगत बनाना है और यह किसी भी कर्मचारी की छंटनी नहीं करने की उसकी नीति के अनुरूप है।

Open in App
ठळक मुद्देबिना वेतन के छुट्टी पर गए पायलट अन्य सभी कर्मचारी लाभों के लिए पात्र रहेंगे।30 जून को समाप्त तिमाही में स्पाइसजेट को 784 करोड़ रुपए का घाटा हुआ, जबकि एक साल पहले 731 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था।कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने 2019 में 737 मैक्स विमानों की ग्राउंडिंग के बाद 30 से अधिक विमानों को शामिल किया था।

नई दिल्ली: बजट फ्रेंडली एयरलाइन स्पाइसजेट इस समय आर्थिक संकट से जूझ रही है। ऐसे में कंपनी ने मंगलवार को कहा कि वह लागत को युक्तिसंगत बनाने के लिए अस्थायी उपाय के रूप में कुछ पायलटों को बिना वेतन के तीन महीने के लिए छुट्टी पर रखेगी। कंपनी का कहना है कि कुछ पायलटों को बिना वेतन के छुट्टी पर रखने के बाद भी स्पाइसजेट के पास अपने पूरे शेड्यूल को संचालित करने के लिए पर्याप्त संख्या में पायलट होंगे।

30 जून को समाप्त तिमाही में स्पाइसजेट को 784 करोड़ रुपए का घाटा हुआ, जबकि एक साल पहले 731 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। मार्च को समाप्त तिमाही में कंपनी को 485 करोड़ रुपए का घाटा भी हुआ था। इसने हाल ही में आशीष कुमार को अपना मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त करने की घोषणा की। कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने 2019 में 737 मैक्स विमानों की ग्राउंडिंग के बाद 30 से अधिक विमानों को शामिल किया था।

कंपनी ने कहा, "एयरलाइन ने अपने नियोजित पायलट इंडक्शन प्रोग्राम को इस उम्मीद में जारी रखा था कि मैक्स जल्द ही सेवा में वापस आ जाएगा। हालांकि, मैक्स बेड़े के लंबे समय तक ग्राउंडिंग के परिणामस्वरूप स्पाइसजेट में बड़ी संख्या में अतिरिक्त पायलट हुए। हम शीघ्र ही मैक्स विमान शामिल करेंगे और ये पायलट मैक्स के शामिल होते ही सेवा में वापस आ जाएंगे।"

टॅग्स :स्पाइसजेटAirlines SpiceJet
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारतसवार थे 150 यात्री, लेह जा रहे स्पाइसजेट विमान में तकनीकी खराबी, हवा में इंजन, दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा

भारतछत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डाः इतनी बड़ी लापरवाही के लिए आखिर कौन जिम्मेदार?

भारतFlight Advisory: दिल्ली में घने कोहरे से उड़ाने प्रभावित, इंडिगो समेत एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

भारतएयरबस ए320 विमानों में तकनीकी खराबी, इंडिगो-एयर इंडिया समेत इंडियन एयरलाइंस की उड़ानें प्रभावित, जारी हुई एडवाइजरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम