लाइव न्यूज़ :

नकदी की तुलना में मोबाइल से भुगतान करते समय अधिक पैसा खर्च?, अध्ययन में खुलासा, कैश या मोबाइल भुगतान में किसे बेहतर मानते लोग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 19, 2024 17:19 IST

ग्राहक पारंपरिक रूप से नकदी की जगह डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करके ज्यादा भुगतान करते रहे हैं। भुगतान का तरीका आपके मनोविज्ञान से जुड़ा होता है।

Open in App
ठळक मुद्देपता चला है कि नकद पैसे देने से भुगतान का कष्ट उपभोग के आनंद को फीका कर देता है। मोबाइल भुगतान (उदाहरण के लिए, फोन या स्मार्टवॉच से) भी क्रेडिट या डेबिट कार्ड के उपयोग की तरह ही खर्च को प्रभावित करता है।नकदी की तुलना में मोबाइल से भुगतान करते समय अधिक पैसा खर्च होता है।

लुंडः मेहनत की कमाई किसी को देना हमेशा से थोड़ा कष्टदायी होता है। और ऐतिहासिक रूप से, अध्ययनों में पता चला है कि ग्राहकों को जब नकदी में भुगतान करना होता है तो वे कम पैसा खर्च करते हैं। इस सदी की शुरुआत में यह पता लगाने के लिए अध्ययन किया गया था कि ज्यादातर उपभोक्ता नकदी से भुगतान करते हैं या फिर प्री-पेड कार्ड का उपयोग करके। अध्ययन में पता चला कि लोग नकदी कम खर्च करते हैं। इस अध्ययन के दौरान किराने की एक दुकान में उपभोक्ता रसीदों की पड़ताल करके इसकी पुष्टि की गई थी। साक्ष्य यह भी बताते हैं कि ग्राहक पारंपरिक रूप से नकदी की जगह डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करके ज्यादा भुगतान करते रहे हैं। भुगतान का तरीका आपके मनोविज्ञान से जुड़ा होता है।

यह भी पता चला है कि नकद पैसे देने से भुगतान का कष्ट उपभोग के आनंद को फीका कर देता है। वास्तव में, यह पता चला है कि नकदी का उपयोग मन को दुखी कर देता है। यह भी पता चला है कि मोबाइल भुगतान (उदाहरण के लिए, फोन या स्मार्टवॉच से) भी क्रेडिट या डेबिट कार्ड के उपयोग की तरह ही खर्च को प्रभावित करता है।

यानी, नकदी की तुलना में मोबाइल से भुगतान करते समय अधिक पैसा खर्च होता है। हालांकि बाद के अध्ययनों में पता चला है कि ग्राहक गैर-नकदी भुगतान प्रणालियों के ज्यादा आदी हो गए हैं। इसका एक और कारण खर्च और खाते की शेष राशि के बारे में सूचनाएं हो सकती हैं जो भुगतान के बाद उपभोक्ता की घड़ी या फोन पर फ्लैश होती हैं।

स्वीडन में मेरा अपना अध्ययन इस निष्कर्ष का समर्थन करता है कि डिजिटल तरीकों की तुलना में नकदी से भुगतान का चलन पिछले कुछ वर्षों में कम हो गया है। कई देशों में नकदी का उपयोग कम हो रहा है, और स्वीडन एक विशेष रूप से नकदी रहित देश है, जहां अब बहुत कम दुकानदार नोट और सिक्के स्वीकार करते हैं।

मेरे अध्ययन के दौरान 20 से 26 वर्ष की आयु के युवा उपभोक्ता अपने भुगतान का रिकॉर्ड रखते थे। कई लोगों ने खुलासा किया कि जब उन्होंने नकद भुगतान किया, तो उन्हें यह नहीं लगा कि इससे उनकी समग्र धनराशि पर कोई प्रभाव पड़ेगा क्योंकि यह उनके लेनदेन इतिहास या खाता गतिविधि पर दिखाई नहीं देता है।

साथ ही, उनके फोन पर कोई अलर्ट भी फ्लैश नहीं हुआ। अध्ययन में भाग लेने वालों में से कुछ ने इस तरह की बातें कही: “मैं नकदी का उपयोग शायद ही कभी करता हूं, ऐसा तभी होता है जब मुझे उपहार में नकदी मिलती है। फिर मैं जल्द से जल्द इसे खर्च करने की कोशिश करता हूं।” "मेरे बटुए में नकदी है, लेकिन मैं इसका उपयोग करने के बारे में कभी नहीं सोचता।"

"मैं नकदी का हिसाब रखने के मामले में अनाड़ी हूं, यह मेरे लिए फालतू पैसों की तरह होती है क्योंकि यह मेरे बैंक खाते में दिखाई नहीं देती।" इस तरह की टिप्पणियों से पता चलता है कि युवाओं में नकदी के बजाय दूसरे माध्यमों से भुगतान का चलन बढ़ रहा है।

फिलहाल, क्रिसमस पर उपहार के तौर पर लिफाफे में नकदी देने की परंपरा अब भी जारी है। लेकिन शायद एक डिजिटल तरीके से पैसे देना अधिक उपयुक्त हो सकता है। हो सकता है कि ऐसा करने से किसी चीज की अधिक सावधानी से योजनाबद्ध खरीदारी की जा सके और भुगतान का रिकॉर्ड भी रहे।

टॅग्स :भारतीय रुपयाडॉलर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टकैश वैन को घेरा और राइफल छीनकर खेत में फेंका, 2700000 रुपये की लूटे?, पटना के सम्पतचक में बाइक सवार 5 अपराधियों ने दिया अंजाम?

भारतबिहार सरकारः 900000 कर्मचारियों को फायदा?, महंगाई भत्ता 60%, कैबिनेट बैठक में 18 महत्वपूर्ण फैसले, देखिए लिस्ट

कारोबारलाडली बहना योजना: 13 मई को 36वीं किश्त, 1 करोड़ 25 लाख से अधिक बहनों के खातों में सीएम डॉ. मोहन ट्रांसफर करेंगे 1835 करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी