लाइव न्यूज़ :

विदेशी बाजारों में गिरावट से सोयाबीन, सीपीओ में नुकसान, मांग बढ़ने से मूंगफली तेज

By भाषा | Updated: August 27, 2021 19:08 IST

Open in App

विदेशी बाजारों में गिरावट के रुख के बीच दिल्ली तेल तिलहन बाजार में शुक्रवार को सोयाबीन तेल तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) और पामोलीन तेल के भाव नुकसान के साथ बंद हुए जबकि बिनौला महंगा होने से मूंगफली में मांग बढ़ी गई और इसमें तेल तिलहन कीमतों में सुधार आया। बाकी तेल तिलहनों के भाव पूर्ववत बने रहे। बाजार सूत्रों ने कहा कि शिकागो एक्सचेंज में 1.5 प्रतिशत और मलेशिया एक्सचेंज में 1.4 प्रतिशत की गिरावट रही। विदेशों में भाव टूटने से यहां भी सोयाबीन की मांग प्रभावित हुई। यहां अधिकांश सोयाबीन पेराई वाले तेल संयंत्र अपने रखरखाव में लगे हैं। साथ ही ऊंचे भाव पर खरीद कमजोर रही है। इसके अलावा, सोयाबीन तेल रहित खल (डीओसी) की कमी दूर करने के लिए इसके आयात की अनुमति दिये जाने के बाद इसकी मांग तात्कालिक रूप से प्रभावित हुई है। सूत्रों ने कहा कि अगले महीने देश में सरसों की दैनिक मांग बढ़ने की संभावना है, यही वजह है कि वायदा कारोबार में भाव टूटने के बाद भी हाजिर में भाव पूर्ववत बना रहा। वायदा कारोबार में पिछले तीन दिन में सरसों भाव में करीब 150 रुपये क्विन्टल की गिरावट आई है लेकिन हाजिर भाव नहीं टूट रहा है। सरसों की 40-45 प्रतिशत पेराई मिलें बंद हो चुकी हैं तथा अगली फसल आने में छह-साढ़े छह महीने शेष हैं। अगली बिजाई मौसम के लिए सरकार को हाफेड और नेफेड जैसी सहकारी संस्थाओं के माध्यम से सरसों बीज की, हरियाणा के रेवाड़ी सहित अन्य स्थानों से बाजार भाव पर खरीद कर लेनी चाहिये ताकि त्योहार के मौसम में बाजार पर नियंत्रण रखा जा सके। उन्होंने कहा कि बिनौला तेल का भाव मूंगफली के आसपास रहने के कारण विशेषकर गुजरात में मूंगफली तेल की मांग बढ़ गई है जिससे इसके तेल तिलहन के भाव सुधार देखा गया। बाकी तेल तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर ही बने रहे। बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल) सरसों तिलहन - 8,125 - 8,175 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये। मूंगफली - 6,720 - 6,865 रुपये। मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 15,400 रुपये। मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,370 - 2,500 रुपये प्रति टिन। सरसों तेल दादरी- 16,580 रुपये प्रति क्विंटल। सरसों पक्की घानी- 2,560 -2,610 रुपये प्रति टिन। सरसों कच्ची घानी- 2,645 - 2,755 रुपये प्रति टिन। तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,100 - 17,600 रुपये। सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,020 रुपये। सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,950 रुपये। सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,650 रुपये। सीपीओ एक्स-कांडला- 12,000 रुपये। बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,550 रुपये। पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,650 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी