लाइव न्यूज़ :

एसकेएफ, टाटा ट्रस्ट ने व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए हाथ मिलाया

By भाषा | Updated: December 21, 2020 23:26 IST

Open in App

मुंबई, 21 दिसंबर वाहनों के लिये कलपुर्जा बनाने वाली कंपनी एसकेएफ ने ‘टाटा स्ट्राइव’ के जरिये कौशल विकास पहल के क्रियान्वयन के लिए टाटा कम्युनिटी इनिशिएटिव्स ट्रस्ट (टीसीआईटी) के साथ शुरुआती करार किया है।

एसकेएफ इंडिया ने सोमवार को बयान में कहा कि महाराष्ट्र के पुणे में स्थित व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र....‘एसकेएफ-टाटा स्ट्राइव कौशल विकास’ केंद्र के जरिये इस कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जाएगा।

बयान में कहा गया है कि इस कार्यक्रम का मकसद देश के वंचित युवाओं तक पहुंचना और उन्हें उद्योग से संबंधित कौशल प्रदान करना है। इससे उनकी रोजगार पाने की क्षमता बढ़ सकेगी।

टाटा स्ट्राइव, टाटा ट्रस्ट की पहल है। इसका मकसद युवाओं की कौशल विकास की जरूरत को पूरा करना है। टाटा स्ट्राइव इस पहल को टाटा और गैर-टाटा समूह की कंपनियों, सरकारों, बैंकों और एनजीओ के साथ भागीदारी के जरिये आगे बढ़ा रही है।

बयान में कहा गया है कि इस भागीदारी के तहत एसकेएफ इंडिया और टाटा स्ट्राइव संयुक्त रूप से बेरोजगार और रोजगार में लगे युवाओं के लिए अपने परिचालन वाले क्षेत्रों में व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का विकास और उसका क्रियान्वयन करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: समावेशी लोकतंत्र की निर्णायक दिशा में कदम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस