लाइव न्यूज़ :

एसजेवीएन का मार्च तिमाही का मुनाफा 55 प्रतिशत बढ़कर 620 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: June 26, 2021 17:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली 26 जून सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी एसजेवीएन लिमिटेड ने शनिवार को कहा कि 31 मार्च, 2020-21 को समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 55 प्रतिशत बढ़कर 619.92 करोड़ रुपये हो गया।

इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 399.21 करोड़ रुपये रहा था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 1,084.96 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वर्ष की समान अवधि में 703.72 करोड़ रुपये थी।

वही कंपनी का कुल खर्च 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही में घटकर 348.74 करोड़ रुपये रहा जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में उसका कुल खर्च 439.07 करोड़ रुपये था।

एसजेवीएन ने बताया कि उसके निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 10 रुपये के शेयर पर 40 पैसे प्रति शेयर के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है।

एसजेवीाएन का मुख्यालय शिमला में है। यह भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार का एक संयुक्त उद्यम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट