लाइव न्यूज़ :

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से आर्थिक गतिविधियां नरम पड़ने के संकेत : पीएचडीसीसीआई

By भाषा | Updated: May 5, 2021 22:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली पांच मई उद्योग मंडल पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) ने बुधवार को कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के कारण देश में लगाए जा रहे आंशिक लॉकडाउन और कर्फ्यू की स्थिति से आने वाले महीनों में आर्थिक नरमी होने के लक्षण दिखने लगे हैं।

मंडल ने एक बयान में कहा, ‘‘कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर पूरे देश में तूफान की तरह आई है। कोरोनो वायरस हर घर में प्रवेश कर गया है और सभी के जीवन को प्रभावित कर रहा है। कोरोना के कारण देश के कई हिस्सों में आंशिक लॉकडाउन और कर्फ्यू की स्थिति ने के आने वाले महीनों में आर्थिक मंदी के संकेत पैदा किए हैं।’’

उसने कहा, ‘‘समयबद्ध कदमों के साथ अर्थव्यवस्था में सकल मांग को बढ़ाने के लिए घरेलू खपत और निजी निवेश को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। हम इस अत्यंत कठिन समय में अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग का समर्थन करने के लिए पर्याप्त प्रोत्साहन का अनुरोध करते हैं।’’

मंडल ने भारतीय रिज़र्व बैंक की घोषणाओं को लेकर कहा कि केंद्रीय बैंक की तरफ से अनुक्रमित और सही समय पर की गई घोषणाएं अत्यधिक उत्साहजनक है जो नकदी प्रदान करेगी पूंजी की लागत को नीचे लाएगा। यह निर्णय छोटे व्यवसायों, उधारकर्ता और देश में स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को समर्थन देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की पारी

पूजा पाठक्या है Naad Rush?, देशभर में पहचान बनाने की उम्मीद?, भजन से युवाओं को जोड़ना?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

क्रिकेटविनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, तेंदुलकर समर्थन जुटाने वाले WhatsApp ग्रुप से जुड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट