लाइव न्यूज़ :

शॉपिंग मॉल ने देश भर में टीकाकरण केंद्रों के तौर पर इस्तेमाल किए जाने का प्रस्ताव दिया

By भाषा | Updated: May 7, 2021 22:33 IST

Open in App

मुंबई, सात मई स्थानीय लॉकडाउन की वजह से देश के ज्यादातर हिस्सों में बंद पड़े शॉपिंग मॉल ने लोगों को कोविड-19 के टीके की खुराक देने के लिए अपने परिसरों का टीकाकरण केंद्र के तौर पर इस्तेमाल किए जाने का प्रस्ताव दिया ताकि टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ायी जा सके।

शॉपिंग सेंटर्स एसोसियेशन ऑफ इंडिया (एससीएआई) ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि नवी मुंबई के नगर निकाय ने अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले एक मॉल में कार में आए लोगों को वाहन में ही बैठे टीका लगाने का अभियान चलाने का फैसला किया है और ऐसा दूसरी जगहों पर भी किया जाना चाहिए।

मुंबई महानगरपालिका के अधिकारी पहले ही अपने एक बेकार पड़े पार्किंग क्षेत्र को टीकाकरण अभियान केंद्र में बदल चुके हैं जहां लोगों को कार में बैठे-बैठे ही टीका लगाया जाता है। कार के मालिकों को वाहनों के लिए 60 रुपए का पार्किंग शुल्क देना पड़ता है।

एससीएआई ने बयान में कहा कि उसने "जन सुरक्षा और स्वास्थ्य के व्यापक हित'' में अपनी संरचनाओं का इस्तेमाल करने की सिफारिश की है और उसे लगता है कि इस कदम से सरकार के प्रयासों को तेज करने तथा संक्रमण की प्रसार श्रृंखला को तोड़ने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs CSK: वानखेड़े में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को बुरा पटका, 103 रनों से हराया, सैमसन ने जड़ा नाबाद शतक और अकील होसेन ने झटके 4 विकेट

क्रिकेट'अगर धोनी नहीं होते तो आज संजू सैमसन भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज होते': MI के खिलाफ 54 बॉल में नाबाद शतक जड़ने के बाद बोले नेटिजन्स

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

क्रिकेटसैमसन का जलवा, 54 गेंदों में 101*, CSK ने मुंबई के सामने खड़ा किया 207 रन

क्राइम अलर्टमटका किंग की जमीन बेचकर ठगी, समद की कथित पत्नी पर FIR, विवाद गरमाने की आशंका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम