लाइव न्यूज़ :

शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 23 प्रतिशत घटा

By भाषा | Updated: May 13, 2021 23:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मई सार्वजनिक क्षेत्र की शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एससीआई) का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च 2021 को समाप्त चौथी तिमाही में 23 प्रतिशत घटकर 85.76 करोड़ रुपये रहा।

एससीआई ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में उसे 111 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था।

कंपनी की एकीकृत आय 2020-21 की जनवरी-मार्च तिमाही में 900.73 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,391.85 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 696.09 करोड़ रुपये रहा। जबकि एक साल पहले 2019-20 में उसे 336.48 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

एससीआई के निदेशक मंडल ने 10 रुपये अंकित मूल्य के शेयर पर 0.25 रुपये प्रति इक्विटी लाभांश देने की सिफारिश की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत आईपीएल, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस