लाइव न्यूज़ :

Share Market: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील और सनफार्मा के शेयर लाभ में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 18, 2023 12:09 IST

Stock Market Updates: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी तथा वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच बुधवार को घरेलू शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में नुकसान के साथ खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 161.41 अंक के नुकसान से 66,266.68 अंक पर आ गया।

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार को शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में नुकसान के साथ खुलेएनटीपीसी और एलएंडटी के शेयर नुकसान में टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील और सनफार्मा के शेयर लाभ में

Share Market Today (18 October 2023) : कच्चे तेल की कीमतों में तेजी तथा वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच बुधवार को घरेलू शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में नुकसान के साथ खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 161.41 अंक के नुकसान से 66,266.68 अंक पर आ गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 36.7 अंक के नुकसान से 19,774.80 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी और एलएंडटी के शेयर नुकसान में थे।

वहीं टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील और सनफार्मा के शेयर लाभ में थे। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में थे। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में कारोबार कर रहा था।

अमेरिकी बाजार मंगलवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ 91.58 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 263.68 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNiftyBSENSE Nifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारShare Market Holiday: 1 मई को शेयर बाजार में होगी ट्रेडिंग या छुट्टी? निवेश से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी