लाइव न्यूज़ :

SEPC का वाणिज्य मंत्रालय से सेवाओं के निर्यात की योजना का दायरा बढ़ाने का आग्रह

By भाषा | Updated: November 10, 2019 12:33 IST

SEPC: सेवा निर्यात संवर्द्धन परिषद (एसईपीसी) ने वाणिज्य मंत्रालय से भारत से सेवाओं के निर्यात की योजना (एसईआईएस) का दायरा बढ़ाने का आग्रह किया है

Open in App
ठळक मुद्देविदेश व्यापार नीति एसईआईएस योजना के तहत कई सेवा क्षेत्रों को कर प्रोत्साहन देती हैसेवाओं की प्रकृति के हिसाब से सरकार शुल्क क्रेडिट पर्ची या प्रमाणपत्र देती है

नई दिल्ली: सेवा निर्यात संवर्द्धन परिषद (एसईपीसी) ने वाणिज्य मंत्रालय से भारत से सेवाओं के निर्यात की योजना (एसईआईएस) का दायरा बढ़ाने का आग्रह किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इसके तहत अधिक सेवाओं को लाकर विदेशी बाजारों में क्षेत्र को प्रोत्साहन किया जा सकता है।

विदेश व्यापार नीति एसईआईएस योजना के तहत कई सेवा क्षेत्रों को कर प्रोत्साहन देती है। सेवाओं की प्रकृति के हिसाब से सरकार शुल्क क्रेडिट पर्ची या प्रमाणपत्र देती है। इस योजना में शुद्ध विदेशी मुद्रा प्राप्ति पर पांच से सात प्रतिशत का ‘पुरस्कार’ दिया जाता है। इसका लाभ भारत स्थित सेवाप्रदाताओं को मिलता है।

एसईपीसी की महानिदेशक संगीता गोडबोले ने कहा, ‘‘हमने वाणिज्य मंत्रलय से एसईआईएस का दायरा बढ़ाकर इसमें और सेवाओं को शामिल करने का आग्रह किया है। हम चाहते हैं कि ‘ऑडियो विजुअल’ (श्रव्य और दृश्य) सेवाओं के तहत एनिमेशन और वीएफएक्स को शामिल किया जाए।’’

उन्होंने कहा कि परिषद इसके लिए वाणिज्य मंत्रालय के साथ काम कर रही है। अभी व्यापक श्रेणियों की नौ सेवाएं इसमें आती हैं। पेशेवर, संचार, निर्माण, शैक्षणिक, पर्यावरण, पर्यटन और परिवहन सेवाएं शामिल है। गोडबेले ने कहा कि इस सूची को व्यापक कर प्रत्येक श्रेणी में और सेवाएं जोड़ी जाएं। इस योजना के तहत 2018-19 में सेवा निर्यातकों को कुल 4,262.8 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन दिया गया। इस दौरान कुल 6,376 प्रमाणपत्र जारी किए गए। 

टॅग्स :बिज़नेसइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

कारोबार2026-27 में 72,901.31 करोड़ रुपये का नया कर्ज?, कर्ज दलदल में सम्राट सरकार?, बिहार पर 4 लाख करोड़ रुपए कर्ज?

कारोबारभारत आर्थिक वृद्धि दरः 0.8 अंक घटाकर 6 प्रतिशत कर दिया, मूडीज रेटिंग्स ने कहा-ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी और ईंधन-उर्वरक की कमी से असर?

कारोबारदुनिया के नए निर्यात बाजारों में आगे बढ़ता भारत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी