लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से अधिक फिसला, निफ्टी 18,100 से नीचे

By भाषा | Updated: October 25, 2021 10:13 IST

Open in App

मुंबई, 25 अक्टूबर वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बावजूद इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और कोटक बैंक जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 100 अंक से अधिक गिर गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक बढ़त के साथ खुला, हालांकि ये तेजी बरकरार नहीं रह सकी और सेंसेक्स शुरुआती सौदों में 114.93 अंक या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,706.69 पर था। इसी तरह निफ्टी 58.55 अंक या 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ 18,056.35 पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की गिरावट एशियन पेंट्स में हुई। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, कोटक बैंक और बजाज ऑटो भी गिरने वाले शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक में अच्छे नतीजों के चलते आठ फीसदी का उछाल आया। एक्सिस बैंक, एमएंडएम और एनटीपीसी भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

पिछले सत्र में 30 शेयरों वाला सूचकांक 101.88 अंक या 0.17 प्रतिशत गिरकर 60,821.62 पर और व्यापक एनएसई निफ्टी 63.20 अंक या 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,114.90 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 2,697.70 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.79 प्रतिशत बढ़कर 85.31 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट