लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 11,300 से ऊपर निकला

By भाषा | Updated: August 10, 2020 10:59 IST

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया कारोबार की शुरुआत में तीन पैसे गिरकर 74.96 रुपये प्रति डॉलर पर रहा।

Open in App
ठळक मुद्देमहिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा चार प्रतिशत से अधिक चढ़कर सबसे आगे रहा। मारुति, टाटा स्टील और नेस्ले इंडिया में गिरावट का रुख रहा।

वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने और एचडीएफसी, लार्सन एण्ड टुब्रो, कोटक बैंक के शेयरों में लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंक से अधिक चढ़ गया। कारोबार के शुरुआती दौर में बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 317.68 अंक यानी 0.84 प्रतिशत बढ़कर 38,358.25 अंक, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 92.05 अंक यानी 0.82 प्रतिशत बढ़कर 11,306.10 अंक पर पहुंच गये।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा चार प्रतिशत से अधिक चढ़कर सबसे आगे रहा। इसके अलावा लार्सन एण्ड टुब्रो, आईटीसी, कोटक बैंक, स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, आईटीसी और एचडीएफसी बैंक व एचडीएफसी के शेयरों में बढ़त रही। इसके विपरीत मारुति, टाटा स्टील और नेस्ले इंडिया में गिरावट का रुख रहा। पिछले कारोबारी सत्र में शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 15.12 प्रतिशत यानी 0.04 प्रतिशत बढ़कर 38,040.57 अंक और निफ्टी 13.90 अंक यानी 0.12 प्रतिशत ऊंचा रहकर 11,214.05 अंक पर बंद हुआ था।

शेयर बाजारों के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 397.32 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध रूप से लिवाली की। एशियाई बाजारों में शंघाई, हांग कांग और सोल के शेयर बाजारों में बढ़त रही जबकि टोक्यो में सोमवार को अवकाश रहा। 

टॅग्स :शेयर बाजारनिफ्टीसेंसेक्सSensex
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारShare Market Holiday: 1 मई को शेयर बाजार में होगी ट्रेडिंग या छुट्टी? निवेश से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी