लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 282 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,900 अंक के पार

By भाषा | Updated: November 3, 2021 09:59 IST

Open in App

मुंबई, तीन नवंबर रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी और इन्फोसिस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी से बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 282 अंक की बढ़त के साथ खुला।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 282.15 अंक या 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,311.21 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 84.20 अंक या 0.47 प्रतिशत के लाभ से 17,973.15 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा का शेयर सबसे अधिक दो प्रतिशत चढ़ गया। एलएंडटी, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, एसबीआई और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी लाभ में थे।

वहीं दूसरी ओर सन फार्मा, टाइटन, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में गिरावट थी।

पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 109.40 अंक या 0.18 प्रतिशत के नुकसान से 60,029.06 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी 40.70 अंक या 0.23 प्रतिशत के नुकसान से 17,888.95 अंक रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: समावेशी लोकतंत्र की निर्णायक दिशा में कदम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस