लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स, निफ्टी में मामूली बढ़त

By भाषा | Updated: June 22, 2021 16:35 IST

Open in App

मुंबई, 22 जून बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ स्थिर बंद हुआ। मानक सूचकांक एक समय 53,000 अंक के ऊपर चला गया था लेकिन निवेशकों की मुनाफावसूली से यह नीचे आ गया।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान एक समय 53,057.11 अंक तक चला गया था। लेकिन बाद में मुनाफावसूली से यह नीचे आया और अंत में 14.25 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 52,588.71 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 26.25 अंक यानी 0.17 अंक की हल्की तेजी के साथ 15,772.75 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरो में सर्वाधिक 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी मारुति के शेयर में रही। इसके अलावा एल एंड टी, अल्ट्राट्रेक सीमेंट, टीसीएस और टाइटन भी अच्छी बढ़त में रहे।

दूसरी तरफ एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, नेस्ले इंडिया और एचयूएल समेत अन्य शेयर नुकसान में रहे।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा कि सकारात्मक वैश्विक रुख और टीकाकरण में तेजी के साथ बाजार मजबूती के साथ खुला। मंगलवार को जिन शेयरों में तेज गतिविधियां देखी गयी, वे ‘लॉकडाउन’में ढील के बाद बाजार खोले जाने से संबंधित थे।’’

उन्होंने कहा कि बाजार 53,000 अंक के ऊपर निकल गया था लेकिन दोपहर कारोबार में चौतरफा मुनाफावसूली की गयी।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, सोल और तोक्यो लाभ में रहे जबकि हांगकांग नुकसान में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी का रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.55 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

बॉलीवुड चुस्की'जेलर 2' भी हुई लीक! 'जन नायकन' कांड के बाद फिर हिली साउथ इंडस्ट्री

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?