लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में मामूली गिरावट

By भाषा | Updated: September 8, 2021 09:56 IST

Open in App

मुंबई, आठ सितंबर वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के बीच आईटी कंपनियों के शेयरों में गिरावट से बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 42 अंक टूट गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स मंगलवार के बंद स्तर की तुलना में मामूली लाभ के साथ खुला, लेकिन उतार-चढ़ाव भरे में यह नुकसान में आ गया। बाद में यह 41.84 अंक या 0.07 प्रतिशत के नुकसान के साथ 58,237.64 अंक पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 15.35 अंक या 0.09 प्रतिशत टूटकर 17,346.75 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस का शेयर सबसे अधिक एक प्रतिशत से अधिक टूट गया। पावरग्रिड, एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा, मारुति और बजाज ऑटो के शेयर भी नुकसान में थे।

वहीं दूसरी ओर भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई और बजाज फाइनेंस के शेयर लाभ में थे।

पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 17.43 अंक या 0.03 प्रतिशत के नुकसान के साथ 58,279.48 अंक पर बंद हुआ था।

इसी तरह निफ्टी 15.70 अंक या 0.09 प्रतिशत के नुकसान से 17,362.10 अंक रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट