लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स, निफ्टी का नये रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला चौथे दिन भी जारी, आईटी, फार्मा शेयर चमके

By भाषा | Updated: August 17, 2021 17:49 IST

Open in App

सेंसेक्स और निफ्टी का नये रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला मंगलवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में भी जारी रहा। कमजोर वैश्विक रुख के बीच आईटी, एफएमसीजी और फार्मा कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 55,854.88 अंक के अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया। बाद में सेंसेक्स 209.69 अंक या 0.38 प्रतिशत के लाभ से 55,792.27 अंक के अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 51.55 अंक या 0.31 प्रतिशत के लाभ से 16,614.60 अंक के अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ने 16,628.55 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर को भी छुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा का शेयर सबसे अधिक तीन प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गया। टीसीएस, नेस्ले इंडिया, इन्फोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, एलएंडटी और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में गिरावट रही। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 18 लाभ के साथ और 12 नुकसान के साथ बंद हुए। मिडकैप और स्मॉलकैप 0.71 प्रतिशत तक चढ़ गए। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘उतार-चढ़ाव के बीच घरेलू बाजार लाभ-हानि के बीच झूलते रहे। वैश्विक स्तर पर संक्रमण की दर बढ़ने से चिंता बढ़ी है। चीन के इंटरनेट क्षेत्र के लिए सरकार ने नियमनों को कड़ा किया है।’’ अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग तथा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी उल्लेखनीय गिरावट के साथ बंद हुआ। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार नुकसान में थे। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 11 पैसे टूटकर 74.35 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.24 प्रतिशत टूटकर 69.34 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती