लाइव न्यूज़ :

आसमान पर शेयर बाजार, सेंसेक्स का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, पहुंचा 40,600 पार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 6, 2019 14:26 IST

बुधवार सुबह कमजोर वैश्विक रुख के बीच एचडीएफसी रिलायंस , आईटीसी , एचडीएफसी बैंक और टीसीएस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में दबाव से सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 142 अंक गिर गया था।

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 11917.20 अंक पर बंद हुआ था।  नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 47.90 अंक यानी 0.40 प्रतिशत घटकर 11,869.30 अंक पर चल रहा था। 

शेयर बाजार में दिवाली से बाद धूम जारी है। बुधवार को सेंसेक्स ने ऐतिहासिक उछाल लगाते हुए 40,600 का आंकड़ा पार कर लिया है। निफ्टी भी दिन के कारोबार में 12 हजार पार गया। बता दें कि मंगलवार को बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के दौरान 413 अंक तक घूमने के बाद अंत में 53.73 अंक या 0.13 प्रतिशत के नुकसान से 40,248.23 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 24.10 अंक या 0.20 प्रतिशत के नुकसान से 11,917.20 अंक पर बंद हुआ था। 

इससे पहले बुधवार सुबह कमजोर वैश्विक रुख के बीच एचडीएफसी रिलायंस , आईटीसी , एचडीएफसी बैंक और टीसीएस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में दबाव से सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 142 अंक गिर गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 142.41 अंक यानी 0.35 प्रतिशत गिरकर 40,105.82 अंक पर आ गया। इसी प्रकार , नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 47.90 अंक यानी 0.40 प्रतिशत घटकर 11,869.30 अंक पर चल रहा था। 

सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल , एचसीएल टेक , आईटीसी , एक्सिस बैंक , बजाज ऑटो , एचडीएफसी , एचडीएफसी बैंक , टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.65 प्रतिशत तक की गिरावट आई। वहीं , सन फार्मा के शेयर में सबसे ज्यादा पांच प्रतिशत तक की तेजी आई। इसके अलावा , टेक महिंद्रा , येस बैंक , इंफोसिस , वेदांता , महिंद्रा एंड महिंद्रा और एलएंडटी के शेयर 1.13 प्रतिशत तक बढ़ गए।

शेयर बाजार के पास मौजूद आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक , विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मंगलवार को पूंजी बाजार में शुद्ध रूप से 473.17 करोड़ रुपये की खरीदी की जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक 1,593.71 करोड़ रुपये के शेयरों के शुद्ध बिकवाल रहे। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित