लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ा

By भाषा | Updated: March 10, 2021 10:40 IST

Open in App

मुंबई, 10 मार्च वैश्विक बाजारों की तेजी और विदेशी निवेशकों की जारी लिवाली के बीच कुछ प्रमुख कंपनियों के शेयरों की मजबूती से बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 329.15 अंक यानी 0.65 प्रतिशत बढ़कर 51,354.63 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 95.75 अंक यानी 0.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 15,194.15 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक के शेयर सबसे ज्यादा करीब तीन फीसदी की बढ़त में रहे। इसके बाद बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, एचडीएफसी, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टाइटन, बजाज फिनसर्व और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल रहे।

दूसरी ओर, ओएनजीसी, भारती एयरटेल, आईटीसी और नेस्ले इंडिया के शेयर गिरावट में रहे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 584.41 अंक यानी 1.16 प्रतिशत बढ़कर 51,025.48 अंक पर और निफ्टी 142.20 अंक यानी 0.95 प्रतिशत बढ़कर 15,098.40 अंक पर बंद हुआ था।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार बने हुए हैं। उन्होंने मंगलवार को 2,801.87 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इस बीच वैश्विक कच्चा तेल बेंचमार्क 0.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66.98 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

एशियाई बाजारों में दोपहर के कारोबार में चीन का शंघाई कंपोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्की बढ़त में थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित